Notification Icon
Hindi Newsझारखंड न्यूज़lover take woman in front of her husband burnt her with petrol extra marital affair

पति के सामने महिला को लेकर चला जाता था आशिक, डेढ़ साल प्यार के बाद पेट्रोल से जला डाला

  • शादी के लिए दबाव बनाने पर प्रेमी ने ही विवाहिता की गला घोंटकर हत्या कर शव को जला दिया था। घटना का खुलासा प्रेमी पवन कुमार चौधरी ने पुलिस को दिए स्वीकारोक्ति बयान में किया है।

Devesh Mishra हिन्दुस्तान, दुमकाWed, 14 Aug 2024 09:26 AM
share Share

झारखंड में एक शादीशुदा महिला का अपने मायके के एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। दरअसल, महिला अपनी शादी से नाखुश थी। उसकी पांच साल की एक बेटी भी है। महिला का प्रेमी उसके पति के सामने ही उसे लेकर चला जाता था। शुरुआत में पति ने इसका विरोध किया। लेकिन जब दोनों नहीं माने तब उसने विरोध करना छोड़ दिया। करीब डेढ़ साल बाद महिला अपने प्रेमी से शादी करने को कहने लगी। इसके बाद प्रेमी हत्यारा बन बैठा। उसने महिला को मारकर पेट्रोल से जला डाला। यह दुमका जिले की घटना है।

शादी के लिए दबाव बनाने पर प्रेमी ने ही विवाहिता की गला घोंटकर हत्या कर शव को जला दिया था। घटना का खुलासा प्रेमी पवन कुमार चौधरी ने पुलिस को दिए स्वीकारोक्ति बयान में किया है। आरोपी ने पुलिस को अपने बयान में बताया कि विवाहिता शादी के लिए दबाव बनाने के साथ-साथ उसे ब्लैकमेल भी करने लगी थी। इस वजह से उसने विवाहिता को अपने रास्ते से हटा दिया।

शादी से नाखुश थी महिला

मंगलवार को दुमका के पुलिस अधीक्षक पीताम्बर सिंह खेरवार ने विवाहिता फुलकुमारी (26) हत्या कांड का खुलासा करते हुए बताया कि युवक पवन कुमार चौधरी के साथ विवाहिता का करीब डेढ़ साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। फुलकुमारी की शादी दुमका शहर के रसिकपुर निवासी प्रकाश कापरी के साथ हुई थी। फुल कुमारी को एक पांच साल की बेटी भी है। वह इस शादी से खुश नहीं थी। वह पढ़ी-लिखी थी। उसे फेसबुक व इंस्टाग्राम चलाने की जानकारी भी थी।

पति के सामने महिला को लेकर चला जाता था आशिक

विवाहिता का मायका देवघर जिला के मोहनपुर में था और मायके में ही पवन चौधरी नाम के युवक से उसे प्रेम हो गया। दोनों अक्सर मिला जुला करते थे। युवक कई बार दुमका उसके ससुराल भी पहुंच जाया करता था और युवती को लेकर चला जाया करता था। यह सिलसिला काफी दिनों तक चलते रहा। पति के विरोध के बावजूद वह युवक से मिलना-जुलना छोड़ नहीं रहती थी। इसके बाद भी पति ने विरोध करना छोड़ दिया था।

प्रेमी से शादी करना चाहती थी महिला

पति के कुछ नहीं कहने पर विवाहिता का मनोबल और बढ़ गया। उसने युवक को शादी करने के लिए दबाव बनाने लगी। 8 अगस्त को युवती अपनी पांच साल की बेटी के साथ ससुराल से मायके आयी। मायके में उसने अपनी बेटी को छोड़ा और अपने प्रेमी के साथ बाइक में बैठ कर घर से निकल गयी। शाम तक घर नहीं पहुंचने पर न तो परिजनों और न ही पति ने संबंधित थाने से कोई शिकायत की।

फिर जंगल में मिली अधजली लाश

11 अगस्त को सोशल मीडिया से पता चला कि मसानजोर के जीतपुर जंगल के पास एक युवती की अधजली लाश बरामद की गई है। परिजन तुरंत मोहनपुर थाना में गए। इधर,एसपी के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया था। टीम ने टेक्नीकल की सहायता के मदद से आरोपी के घर देवघर जिला के मोहनपुर थाना के चकरमा पहुंची और युवक को हिरासत में ले लिया। कांड में प्रयुक्त बाइक को भी जब्त किया गया। युवक से जब सरगर्मी से पूछताछ की गई तो उसने अपने गुनाह को कबूल कर लिया। एसपी ने बताया कि फुलकुमारी की दुपट्टे से गला घोंटकर पहले हत्या की गई और बाद में बाइक से पेट्रोल निकालकर विवाहिता के शरीर में छिड़कर उसे आग के हवाले कर दिया गया था। छापेमारी दल में एसडीपीओ विजय कुमार महतो,रानेश्वर प्रभाग के इंस्पेक्टर लॉरेंसिया केरकट्टा, मुफस्सिल थाना प्रभारी नितिश कुमार,मसानजोर थाना प्रभारी राजेश रंजन,पुलिस अवर निरीक्षक राजीव रंजन,चन्देश्वर रविदास के अलावे अन्य कई लोग शामिल थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें