Hindi Newsझारखंड न्यूज़life senetenced prisoner escape from ranchi jail cctv footeage revales truth

रांची जेल में मचा हड़कंप, उम्रकैद की सजा काट रहा कैदी फरार; CCTV दिखा सच

झारखंड के रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में उम्रकैद की सजा काट रहा उग्रवादी समीर तिर्की उर्फ शाकिर तिर्की जेल की दीवार फांदकर फरार हो गया। जेल प्रशासन को घटना की जानकारी शुक्रवार को मिली, जब सुबह में जेल के वार्ड के बाहर कैदियों की गिनती चल रही थी।

Mohammad Azam लाइव हिन्दुस्तान, रांचीSat, 1 March 2025 09:31 AM
share Share
Follow Us on
रांची जेल में मचा हड़कंप, उम्रकैद की सजा काट रहा कैदी फरार; CCTV दिखा सच

झारखंड के रांची में बड़ी घटना सामने आई है। यहां रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में उम्रकैद की सजा काट रहा उग्रवादी समीर तिर्की उर्फ शाकिर तिर्की जेल की दीवार फांदकर फरार हो गया। जेल प्रशासन को घटना की जानकारी शुक्रवार को मिली, जब सुबह में जेल के वार्ड के बाहर कैदियों की गिनती चल रही थी। उग्रवादी समीर सात साल से रांची जेल में बंद था। उसे जेल के वार्ड नंबर 12 में रखा गया था।

उम्रकैद की सजा काट रहे तिर्की की फरारी की घटना के बाद जेल में हड़कंप मच गया। जेल प्रशासन की ओर से फरार कैदी की खोजबीन की गई, लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लगी। जेल सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की शाम सात बजे उग्रवादी टहलने के लिए वार्ड से बाहर निकला था। इसके बाद वह वार्ड में नहीं लौटा। शुक्रवार की सुबह गिनती में एक कैदी कम मिला। जांच-पड़ताल हुई तो पता चला कि समीर तिर्की गायब है। जब सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई तब समीर को दीवार पर चढ़ते देखा गया।

जेल प्रशासन ने खेलगांव थाने में इस मामले में शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज कराई है। जेल आईजी ने जांच के आदेश दिए हैं। 2022 में समीर तिर्की को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। उसे 2018 में गुमला से रांची जेल में शिफ्ट किया गया था।

कार्रवाई के नाम पर सिर्फ पूछताछ

जेल आईजी सुदर्शन मंडल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कर रिपोर्ट देने का आदेश दिया है। जेल एआईजी तुषार रंजन गुप्ता को मामले की जांच की जिम्मेवारी सौंपी गई है। शुक्रवार को एआईजी ने जेल का निरीक्षण किया। साथ ही वहां मौजूद पुलिसकर्मियों और जेल प्रशासन से पूछताछ की।

2018 में गुमला जेल से रांची लाया गया था

समीर तिर्की को 2018 में गुमला से रांची जेल में शिफ्ट किया गया था। उसी समय से ही रांची जेल में बंद हैं और आजीवन कारावास की सजा काट रहा है। अपराधी समीर तिर्की पर हत्या, अपहरण, रंगदारी, आर्म्स एक्ट समेत कई मामले गुमला के विभिन्न थानों में दर्ज हैं। जानकारी के अनुसार, समीर तिर्की उग्रवादी संगठन से जुड़ा हुआ है। वह गुमला का रहने वाला है।

गुमला पुलिस के द्वारा उसे साल 2018 में गिरफ्तार किया गया था।

अगला लेखऐप पर पढ़ें