Notification Icon
Hindi Newsझारखंड न्यूज़लातेहारFormation of Durga Puja Committee in Balumath for Grand Celebration

बालुमाथ दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बने रवि सिंह

बालूमाथ में दुर्गा पूजा त्योहार को धूमधाम से मनाने के लिए दुर्गा पूजा मंडल समिति का गठन किया गया। बैठक में रवि सिंह को लगातार 12वीं बार अध्यक्ष चुना गया। सचिव सोनू सिंह और अन्य सदस्यों को भी...

Newswrap हिन्दुस्तान, लातेहारSun, 8 Sep 2024 05:41 PM
share Share

बालूमाथ,प्रतिनिधि। दुर्गा पूजा त्योहार धूमधाम से मनाने को लेकर रविवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित दुर्गा पूजा मंडल समिति का गठन दुर्गा पुजा मंडप परिसर में समाजसेवी रामजी सिंह के अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में उपस्थित हिंदू धर्म लंबियों ने बीते वर्ष दुर्गा पूजा कार्यक्रम शांति सौहार्दपूर्ण और अच्छे तरीके से मानने वाली टीम को हीं ,इस बार जिम्मेदारी सौंपी। जिसमें सर्वसहमति से लगातार 12वें बार दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष रवि सिंह चुने गए। जबकि सचिव सोनू सिंह,अखिलेश भोक्ता,राजेंद्र चावल उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार उर्फ गुड्डू,कैलाश यादव,लालदेव गंझू,महासचिव शैलेश सिंह,कोषाध्यक्ष रवि कुमार रजक कार्यकारणी सदस्य सुरेंद्र कुमार,उमेश ठाकुर,संदीप प्रजापति,रंजू सिंह,बबलू चौरसिया,सोनू सिन्हा,अजित कुमार को सौंपा गया। वहीं दुर्गा पूजा कार्यक्रम धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें