झारखंड में 4 दिन लगातार होगी बारिश, कई जिलों में आंधी का ऑरेंज अलर्ट
- Jharkhand Weather: झारखंड में आनेवाले अगले चार दिनों के दौरान बादल छाए रहने की संभावना है। इस दौरान आंधी के साथ ओलावृष्टि और वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 15 और 16 को राज्य के कई स्थानों पर बारिश होने की संभावना है।

Jharkhand Weather: झारखंड में आनेवाले अगले चार दिनों के दौरान बादल छाए रहने की संभावना है। इस दौरान आंधी के साथ ओलावृष्टि और वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 15 और 16 को राज्य के कई स्थानों पर बारिश होने की संभावना व्यक्त की गई। पूरे राज्य में 17 तक बादल छाए रहेंगे। 17 तक मौसम ठंडा रहेगा फिर तेज धूप का दौर शुरू हो जाएगा। इस दौरान तापमान तेजी से ऊपर जाने की संभावना है। आइए जानते हैं पूरे प्रदेश के मौसम का हाल
मौसम विभाग के अनुसार राज्य में रविवार और सोमवार को पलामू, गढ़वा, लोहरदगा, लातेहार, गुमला और चतरा को छोड़ राज्य के अधिकांश जिलों में हल्की बारिश होगी। दोनों दिन राज्य के संताल और कोल्हान के आसपास जिलों में आंधी चलने और वज्रपात की घटनाएं भी हो सकती हैं। मंगलवार और बुधवार को राज्य के सभी हिस्सों में बादल छाए रहेंगे। इस दौरान सभी हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना है। शनिवार को बादल और अधखिली धूप ने रांची समेत राज्यभर में उमस की गर्मी बढ़ी है। गर्मी तेजी से बढ़ने के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
खराब मौसम के कारण विमान रद्द, कई देर से आए
दिल्ली और रांची में खराब मौसम के कारण शनिवार को भी विमान सेवाएं प्रभावित रहीं। दोपहर में दिल्ली से आनेवाला इंडिगो का विमान रद्द रहा। वहीं कई विमान सेवाएं काफी विलंब से आने के कारण रांची के यात्री काफी परेशान रहे। दिल्ली में शुक्रवार की शाम के बाद रद्द विमान सेवाओं का असर रांची समेत अन्य बड़े शहरों पर भी पड़ा है। इसके कारण पुणे और पटना के विमान भी लेट से आये। अगले 4-5 दिनों तक झारखंड का मौसम इसी तरह बना रहेगा। फ्लाइट के संचालन में समस्या हो सकती है। हालांकि, इसके बाद पूरे प्रदेश का मौसम साफ हो जाएगा और तापमान तेजी से बढ़ेगा।