Notification Icon
Hindi Newsझारखंड न्यूज़jharkhand weather forecast imd update 20 august rain and thunderstorms alert

झारखंड में भारी बारिश के साथ वज्रपात भी होगा, इस दिन तक खराब रहेगा मौसम; अलर्ट जारी

  • पिछले 24 घंटे के अंतराल में कई स्थानों पर मध्यम दर्जे की बारिश हुई। जबकि, कई जगहों में भारी बारिश का भी आंकड़ा दर्ज किया गया। इस अवधि में राज्य में मानसून गतिविधियां सामान्य रहीं।

Devesh Mishra हिन्दुस्तान, रांचीTue, 20 Aug 2024 01:53 AM
share Share

Jharkhand weather forecast: रांची में मंगलवार को सामान्य बारिश होगी। लेकिन, सूबे के उत्तरी भाग के पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा, देवघर, धनबाद, दुमका सहित अन्य इलाकों में भारी बारिश होगी। साथ ही वज्रपात भी होगा। इसको लेकर भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र के द्वारा येलो अलर्ट जारी किया गया है।

23 अगस्त तक खराब रहेगा मौसम

जबकि, दूसरे दिन 21 अगस्त को उत्तरी-पश्चिमी झारखंड के पलामू और गढ़वा में भारी बारिश होगी। इसके लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। राज्य के उत्तर भाग के अलावा मध्य भाग रांची के अलावा बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़ में भी भारी बारिश होगी।राज्य के अन्य हिस्सों में मौसम की चेतावनी 23 अगस्त तक है। इस अवधि में कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना व्यक्त की गई है।

24 घंटों के अंतराल में धनबाद में 100.8 मिमी बारिश

पिछले 24 घंटे के अंतराल में कई स्थानों पर मध्यम दर्जे की बारिश हुई। जबकि, कई जगहों में भारी बारिश का भी आंकड़ा दर्ज किया गया। इस अवधि में राज्य में मानसून गतिविधियां सामान्य रहीं। सबसे अधिक बारिश धनबाद के राजदाह में हुई। यहां 100.8 मिमी बारिश का आंकड़ा दर्ज किया गया। जबकि, रांची में सुबह साढ़े आठ से शाम साढ़े पांच बजे तक 16.8 मिमी बारिश हो पाई।

यह भी पढ़िए: रांची में हर वर्ष 10 हजार लोगों को मच्छर से रोग

रांची में मच्छरों का प्रकोप बहुत अधिक है। शहरी के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में मच्छर जनित रोग से पीड़ित मरीज बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंचते हैं। रांची सिविल सर्जन डॉ प्रभात कुमार ने बताया कि मच्छर के काटने से मुख्यत मलेरिया, चिकनगुनिया, डेंगू और जापानी इंसेफेलाइटिस जैसी बीमारी होती है। डॉ प्रभात कुमार ने बताया कि रांची जिला में हर साल औसतन दस हजार से अधिक मरीज इलाज कराने के लिए पहुंचते हैं। सिविल सर्जन ने बताया कि अगर आपको तेज बुखार, ठंड लगना, मितली और कमजोरी महसूस हो रही है, तो तुरंत किसी विशेषज्ञ से सलाह लें, इसे नजरअंदाज करने से मरीज गंभीर हो जाते हैं। बीमारी बढ़ जाने के बाद ही वो अस्पताल पहुंचते हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें