Notification Icon
Hindi Newsझारखंड न्यूज़jharkhand weather forecast 2 september monsoon weaken rain after 5 september

झारखंड में रांची समेत कई जगहो पर पांच से होगी बारिश, राज्य में 'असना' का असर नहीं

  • Jharkhand weather forecast: रांची समेत राज्य के कुछ हिस्सों में पांच और छह सितंबर को बारिश हो सकती है। राज्य में पिछले तीन दिन से मॉनसून कमजोर रहा है। ऐसे में राज्य में बारिश में कमी का प्रतिशत बढ़ने लगा है।

Devesh Mishra हिन्दुस्तान, रांचीMon, 2 Sep 2024 02:01 AM
share Share

Jharkhand weather forecast: अरब सागर में उठे चक्रवातीय तूफान 'असना' का असर झारखंड पर नहीं पड़ेगा। मार्ग बदल लेने के चलते यह ओमान की खाड़ी की ओर बढ़ रहा है। हालांकि इसका असर गुजरात तक ही रहा। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार यह चक्रवात पिछले 4 दिन से अरब सागर में बना हुआ था।

पांच और छह सितंबर को बारिश की संभावना

पिछले दिनों बंगाल की खाड़ी के मध्य में बना निम्न दबाब अब छत्तीसगढ़ के दक्षिणी से होकर विदर्भ की ओर बढ़ गया है। इससे झारखंड में सोमवार को भी हल्के बादल छाएंगे और मॉनसून पांच सितंबर से सक्रिय हो सकता है। रांची समेत राज्य के कुछ हिस्सों में पांच और छह सितंबर को बारिश हो सकती है। राज्य में पिछले तीन दिन से मॉनसून कमजोर रहा है। ऐसे में राज्य में बारिश में कमी का प्रतिशत बढ़ने लगा है।

बारिश के बाद रांची का पारा तीन डिग्री लुढ़का

झारखंड में पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में कुछ जगह बारिश हुई। जून से एक सितंबर तक 719.5 मिमी बारिश हुई है। यह सामान्य बारिश 807.1 मिमी से 11 कम है। रांची में दोपहर बाद कई जगह बारिश हुई। वहीं, पारा पिछले 24 घंटों के बीच तीन डिग्री नीचे गिरा है। रांची में इस मॉनसून 863.7 मिमी बारिश हो चुकी है। जो सामान्य 823.9 मिमी से पांच फीसदी अधिक है।

झारखंड में 'असना' का असर नहीं

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने कहा, अरब सागर में आए तूफान का मार्ग बदल गया है। इसका झारखंड पर कोई असर नहीं है। राजधानी समेत राज्य में मॉनसून गतिविधि पिछले 24 घंटों के दौरान कमजोर रही है। पांच से इसके सक्रिय होने के आसार हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें