Hindi Newsझारखंड न्यूज़jharkhand weather 2 childs died due to thunderstorm many inured

झारखंड में दिखा मौसम का कहर, बिजली गिरने से 2 बच्चों की मौत; कई घायल

मई की शुरुआत के साथ ही झारखंड का मौसम बदल गया है। प्रदेश के कई इलाकों में बारिश के साथ बिजली गिरने की घटना भी सामने आई है। यहां रामगढ़ में बिजली गिरने से दो बच्चों की मौत हो गई है।

Mohammad Azam लाइव हिन्दुस्तान, रामगढ़Fri, 2 May 2025 10:25 AM
share Share
Follow Us on
झारखंड में दिखा मौसम का कहर, बिजली गिरने से 2 बच्चों की मौत; कई घायल

झारखंड के कई जिलों का मौसम पूरी तरह बदल गया है। बदले हुए मौसम का कहर गुरुवार को देखने को मिला है। रामगढ़ के पतरातू थाना अंतर्गत हफूआ गांव में गुरुवार को ठनका से एक ग्यारह वर्षीय मासूम बच्चों अविनाश कुमार मुंडा, पिता किरण मुंडा की मौत हो गई है। जबकि दो बच्चा 12 वर्षीय मोहित कुमार मुंडा, पिता सोहन मुंडा और 10 वर्षीय विक्की कुमार मुंडा, पिता किरण मुंडा गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना के संबंध में बताया जाता है कि हफूआ गांव के एक ही घर के तीन बच्चे अविनाश कुमार मुंडा, पिता किरण मुंडा, मोहित कुमार मुंडा, पिता सोहन मुंडा, विक्की कुमार मुंडा, पिता किरण मुंडा हफूआ पंचायत भवन के निकट अपने घर के सामने ही छाता लेकर बजरी लाने के लिए गए थे। जहां पर ये हादसा हुआ।

इस हादसे के बाद तीनों बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पतरातू लाया गया जहां पर चिकित्सकों ने अविनाश कुमार मुंडा, पिता किरण मुंडा की मौत होने की घोषणा कर दी। दूसरी ओर जानकारी देते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पतरातू के चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर धीरेंद्र कुमार ने बताया कि मृतक अविनाश कुमार मुंडा के परिजनों ने उसके शव को अपना घर ले गए। जबकि गंभीर रूप से घायल मोहित कुमार मुंडा और विक्की कुमार मुंडा को उचित इलाज के लिए सदर अस्पताल रामगढ़ भेज दिया गया। इधर मासूम अविनाश कुमार मुंडा की मौत के बाद उसके परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। साथ ही पूरे हफूआ पंचायत क्षेत्र में मातम है।

झारखंड के साथ ही मौसम उत्तर भारत के कई जिलों में मौसम बदल गया है। उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पंजाब, मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में बारिश के साथ तेज हवाओं का दौर चल रहा है। इस दौरान लगातार बारिश के कारण प्रदेश के तापमान में भी गिरावट देखने को मिली है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, बारिश और मौसम का यह दौर 6-7 दिन तक चलता रहेगा।

रामगढ़ जिले में गुरुवार को 5 घंटे की बारिश के बाद मौसम में ठंडक आ गई है। शुक्रवार को आसमान हल्की धूप खिली है। इस दौरान मौसम सुहाना बना हुआ है।

अगला लेखऐप पर पढ़ें