Hindi Newsझारखंड न्यूज़jharkhand mausam ka hal temperature go down rapidly in may districts

झारखंड में यू-टर्न लेगा मौसम, इस दिन से फिर लौटेगी ठंड; IMD ने बताई वजह

Jharkhand Weather: राजधानी समेत झारखंड में नौ फरवरी के बाद ठंड फिर से लौट सकती है। 8 और 9 फरवरी को रांची समेत राज्य के विभिन्न हिस्सों पर हल्के बादल छाने के आसार हैं। आइए जानते हैं पूरे झारखंड के मौसम का हाल।

Mohammad Azam लाइव हिन्दुस्तानWed, 5 Feb 2025 09:36 AM
share Share
Follow Us on
झारखंड में यू-टर्न लेगा मौसम, इस दिन से फिर लौटेगी ठंड; IMD ने बताई वजह

Jharkhand Weather: राजधानी समेत झारखंड में नौ फरवरी के बाद ठंड फिर से लौट सकती है। 8 और 9 फरवरी को रांची समेत राज्य के विभिन्न हिस्सों पर हल्के बादल छाने के आसार हैं। दस से बादल छंटने के साथ ही सर्द हवा एक बार फिर झारखंड में ठंड में इजाफा कर सकती है। ठंड में इजाफा होने के बाद झारखंड के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं पूरे झारखंड के मौसम का हाल।

मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान राजधानी समेत राज्य का अधिकतम तापमान 24 से लेकर 32 डिग्री तक रह सकता है। साथ ही न्यूनतम तापमान नौ डिग्री से लेकर 16 डिग्री तक होने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार राज्य में मौसम बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के कारण होगा। यह देश के उत्तरी पश्चिमी भागों को आठ और नौ फरवरी को प्रभावित करेगा। इसके असर से हिमालय में बर्फबारी की आशंका भी जाहिर की गई है। इससे पूर्व मंगलवार को रांची और आसपास के जिलों में सुबह के दौरान हल्का कुहासा रहा। राजधानी का मौसम पिछले 24 घंटों की तुलना में एक डिग्री कम रहा। यहां न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि राज्य में चतरा का न्यूनतम तापमान 9.3 और गुमला का 9.7 डिग्री रहा। शेष जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से अधिक रहा। वहीं रांची का अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री रहा, जो कि सामान्य से तीन डिग्री अधिक है। राज्य में सरायकेला का अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस सबसे अधिक रहा।

झारखंड के मौसम को लेकर जानकारी देते हुए मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि राज्य में 7 तक मौसम में ज्यादा बदलाव नहीं होगा। लेकिन आठ फरवरी से राजधानी समेत राज्य पर आंशिक बादल छा सकते हैं। पश्चिमी विक्षोभ के असर से यह बदलाव होगा। इससे राज्य में 10 फरवरी से तापमान में कुछ गिरावट आ सकता है।

अगला लेखऐप पर पढ़ें