Hindi Newsझारखंड न्यूज़Jharkhand khunti 5 minor girl gang rape case dgp tells how police will treat all 18 boys arrested

नाबालिग लड़कियों से रेप मामले में 18 अरेस्ट,झारखंड पुलिस ऐसे सिखाएगी आरोपियों को सबक

  • झारखंड के खूंटी में 5 नाबालिग लड़कियों का सामूहिक रेप करने वाले 18 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता ने बताया कि इन 18 लड़कों में जो 16 साल से ऊपर हैं, उनके साथ वयस्क मुजरिमों की तरह मुकदमा चलाया जाएगा।

Utkarsh Gaharwar लाइव हिन्दुस्तान, खूंटीTue, 25 Feb 2025 05:44 PM
share Share
Follow Us on
नाबालिग लड़कियों से रेप मामले में 18 अरेस्ट,झारखंड पुलिस ऐसे सिखाएगी आरोपियों को सबक

झारखंड के खूंटी में 5 नाबालिग लड़कियों का सामूहिक रेप करने वाले 18 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता ने बताया कि इन 18 लड़कों में जो 16 साल से ऊपर हैं, उनके साथ वयस्क मुजरिमों की तरह मुकदमा चलाया जाएगा। ऐसा इसलिए जिससे समाज में एक संदेश जाए और ऐसे लड़के गंदे काम न करें। पीड़िक लड़कियों को भी सरकार सभी तरह की सुविधाएं देगी।

झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता ने मामले की जानकारी देते हुए मीडिया को बताया कि 18 लड़कों को गिरफ्तार किया गया है। सभी लड़के नाबालिग हैं। इस मामले में सभी बलात्कार पीड़ित लड़कियों को सरकार की सभी सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। गिरफ्तार किए गए 18 लड़कों में से जो 16 साल से ऊपर हैं,उन पर वयस्कों की तरह मुकदमा चलाया जाएगा ताकि हमारे समाज में लड़के ऐसे गंदे काम न करें।

बता दें कि खूंटी जिले के रनिया ब्लॉक में कई नाबालिग लड़कों ने तीन नाबालिग आदिवासी लड़कियों के साथ बलात्कार किया और दो अन्य के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया था। पुलिस ने इस घटना के संबंध में 18 नाबालिग लड़कों को हिरासत में लिया है और अपराध में उनकी संलिप्तता की पुष्टि के लिए उन्हें मेडिकल जांच के लिए ले गई है।

हालांकि अपराध शुक्रवार रात को हुआ था, लेकिन लड़कियों के माता-पिता द्वारा शिकायत दर्ज कराने के बाद पुलिस को रविवार को इसके बारे में पता चला। सोमवार को, खूंटी एसपी अमन कुमार ने कहा, "यह घटना शुक्रवार को रात करीब 9.30 बजे हुई जब 13 से 18 साल के बीच की लड़कियां एक गांव में 'लोटा-पानी' (शादी से संबंधित एक समारोह) से समूह में घर लौट रही थीं। अपराधियों ने लड़कियों को घेर लिया और फिर उनके साथ यह जघन्य वारदात की।

अगला लेखऐप पर पढ़ें