Hindi Newsझारखंड न्यूज़jharkhand ke mausam ka hal 2 days rain alert

झारखंड में तेजी से बढ़ेगी गर्मी, कई जिलों में बारिश भी होगी; IMD अपडेट

  • झारखंड में मौसम बदलने वाला है। प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के कारण रांची समेत राज्य के कई जिलों में अगले दो दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है। मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि इस दौरान 5 जिलों में बादल छाने के साथ ही हल्की बारिश हो सकती है।

Mohammad Azam लाइव हिन्दुस्तानFri, 28 Feb 2025 09:39 AM
share Share
Follow Us on
झारखंड में तेजी से बढ़ेगी गर्मी, कई जिलों में बारिश भी होगी; IMD अपडेट

झारखंड का मौसम बदलने वाला है। प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के कारण रांची समेत राज्य के कई जिलों में अगले दो दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है। मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि इस दौरान 5 जिलों में बादल छाने के साथ ही हल्की बारिश हो सकती है। आइए जानते हैं पूरे प्रदेश के मौसम का हाल।

रांची समेत अन्य जिलों में आसमान में आंशिक बादल छा सकते हैं। आंशिक बादल वाले जिलों में गर्मी बढ़ सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले हफ्ते से अधिकतम तापमान 37 डिग्री तक चढ़ सकता है। इधर, गुरुवार को रांची का अधिकतम तापमान 29.4 और न्यूनतम तापमान 15.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 33.4 और न्यूनतम 13.0 डिग्री रहा। राज्य में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान सरायकेला का 34.7 डिग्री और सबसे कम अधिकतम तापमान चतरा का 28.1 दर्ज किया गया।

इन जिलों में होगी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, झारखंड में अगले दो दिनों में बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो दिनों के दौरान झारखंड के पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा जिले में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के असर के कारण इन जिलों में बारिश होगी।

अगला लेखऐप पर पढ़ें