Hindi Newsझारखंड न्यूज़jharkhand 3 labourer stuck in telangana tunnel collapse

तेलंगाना सुरंग हादसा, झारखंड के 3 श्रमिक भी फंसे

  • तेलंगाना के नागरकुरनूल जिले में बन रही श्रीशैलम सुरंग की छत का एक हिस्सा गिर जाने से आठ मजदूर फंस गए। वहीं तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सुरंग के अंदर फंसे मजदूरों में झारखंड के संदीप, संतोष और जटका हिरन शामिल हैं।

Mohammad Azam लाइव हिन्दुस्तानSun, 23 Feb 2025 07:31 AM
share Share
Follow Us on
तेलंगाना सुरंग हादसा, झारखंड के 3 श्रमिक भी फंसे

तेलंगाना के नागरकुरनूल जिले में शनिवार को निर्माणाधीन श्रीशैलम सुरंग की छत का एक हिस्सा गिर जाने से आठ मजदूर फंस गए। वहीं तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सुरंग के अंदर फंसे मजदूरों में झारखंड के संदीप, संतोष और जटका हिरन शामिल हैं। वहीं अन्य पांच मजदूरों में पंजाब के गुरजीत सिंह, जम्मू-कश्मीर के सन्नीत सिंह, उत्तरप्रदेश के श्रीनिवासुलु और मनोज रूबेना (उत्तर प्रदेश) शामिल हैं। सरकार ने घटना की जांच तेज कर दी है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि घटना उस समय हुई जब श्रमिक सुरंग के अंदर गए थे, तभी सुरंग के 12-13 किलोमीटर अंदर छत का एक हिस्सा ढह गया। सुरंग में लगभग 50 मजदूर कार्य में जुटे थे, उसी दौरान, करीब 0830 बजे छत ढह गई। इसमें आठ मजदूर दब गए, जबकि 42 मजदूर भागने में सफल रहे। एससीसीएल, तेलंगाना सरकार के स्वामित्व वाली कोयला खनन कंपनी है। 14 किलोमीटर में फंसे लोगों में दो इंजीनियर, दो मशीन ऑपरेटर और चार श्रमिक शामिल हैं। सिंचाई विभाग और पुलिस के अधिकारियों ने मजदूरों का पता लगाने तथा उन्हें बचाने के लिए बचाव अभियान शुरू कर दिया है।

मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक और अन्य अधिकारियों को राहत उपाय करने के लिए दुर्घटनास्थल पर पहुंचने का निर्देश दिया है। वहीं दुर्घटना पर चिंता व्यक्त करते हुए केंद्रीय कोयला मंत्री जी किशन रेड्डी ने अधिकारियों से फंसे हुए श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकालने को कहा। इधर, राज्यमंत्री एन उत्तम कुमार रेड्डी ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ घटनास्थल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने स्थिति का आकलन किया और बचाव के प्रयासों की जानकारी ली।

पानी का बहाव तेज

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि यह घटना प्रवेश द्वार की ओर सुरंग निर्माण कार्य के दौरान हुई। उन्होंने बताया कि जानकारी के अनुसार, जब काम चल रहा था, तब पानी का बहाव तेज हो गया था।

अगला लेखऐप पर पढ़ें