जामताड़ा में दिख रहा है परिवर्तन की लहर:मनीष कश्यप
नारायणपुर। प्रतिनिधिभाजपा नेता सह यू-ट्यूबर मनीष कश्यप ने शुक्रवार को नारायणपुर में जामताड़ा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सीता सोरेन के

जामताड़ा में दिख रहा है परिवर्तन की लहर:मनीष कश्यप नारायणपुर। प्रतिनिधि
भाजपा नेता सह यू-ट्यूबर मनीष कश्यप ने शुक्रवार को नारायणपुर में जामताड़ा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सीता सोरेन के समर्थन में जनसंपर्क किया। मौके पर उन्होने कहा कि जामताड़ा की जनता का भारी झुकाव भारतीय जनता पार्टी की ओर है। भाजपा इस बार जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र से भारी मतों से चुनाव जीतने जा रही है। कहा कि आनेवाले समय में जामताड़ा ही नहीं पूरे झारखंड में बड़ा परिवर्तन देखने को मिलने जा रहा है। यहां की जनता इस बार परिवर्तन चाह रही है। जामताड़ा विधानसभा में भी परिवर्तन दिखेगा ओर यहां से भाजपा प्रत्याशी सीता सोरेन विजयी होंगी।
फोटो नारायणपुर 02: शुक्रवार को नारायणपुर में जनसंपर्क करते मनीष कश्यप।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।