Notification Icon
Hindi Newsझारखंड न्यूज़जमशेदपुरWeather The minimum temperature will increase from 15 degrees to 22 November cold

मौसम : न्यूनतम तापमान 15 डिग्री 22 नवंबर से बढ़ जाएगी ठंड

लौहनगरी में नवंबर में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे नहीं पहुंचा है। 14 नवंबर को तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। उसके बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट नहीं आई है। मौसम विज्ञान...

Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुरWed, 20 Nov 2019 02:45 PM
share Share

लौहनगरी में नवंबर में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे नहीं पहुंचा है। 14 नवंबर को तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। उसके बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट नहीं आई है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. एसडी कोटाल ने बताया कि कोल्हान में ठंड उत्तर पश्चिम के मौसम पर निर्भर रहता है। हिमाचल प्रदेश और जम्मू व कश्मीर की बर्फीली वायु के प्रवाह से शीतलहर चलती है। पश्चिम विक्षोभ से 20 नवंबर से बर्फीली हवाएं चलने के आसार हैं। कोल्हान में बुलबुल तूफान के प्रभाव से न्यूनतम तापमान में सात डिग्री तक की गिरावट आई थी। तूफान कमजोर होते ही तापमान में वृद्धि होती गई। 10 नवंबर को न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस था। वर्तमान में न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस पर स्थिर है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें