Notification Icon
Hindi Newsझारखंड न्यूज़जमशेदपुरTata Workers Union Signs Bonus Agreement 18 5 for Employees

टीडब्ल्यूयूकर्मियों को मिलेगा 59557 रुपये तक बोनस

टाटा स्टील के कर्मचारियों के लिए बोनस पर समझौता हो गया है। कर्मचारियों को 18.5 प्रतिशत बोनस मिलेगा, जिसमें अधिकतम 59,557 रुपये और न्यूनतम 43,317 रुपये 75 पैसे शामिल हैं। यह राशि 23 सितंबर तक उनके बैंक...

Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुरThu, 19 Sep 2024 12:07 PM
share Share

टाटा स्टील के कर्मचारियों के बोनस पर समझौता के बाद टाटा वर्कर्स यूनियन ने बुधवार को अपने कर्मचारियों के बोनस पर भी हस्ताक्षर कर दिया। टाटा वर्कर्स यूनियन के कर्मचारियों को 18.5 प्रतिशत बोनस मिलेगा। इसके अनुसार, अधिकतम 59 हजार 557 रुपये तथा न्यूनतम 43 हजार 317 रुपये 75 पैसे मिलेंगे। बोनस राशि 23 सितंबर तक उनके बैंक खातों में चली जाएगी। इन कर्मचारियों के बीच कुल 11 लाख 48 हजार 418 रुपये 50 पैसे का वितरण किया जाएगा। समझौते से 30 कर्मचारी लाभान्वित होंगे, जिनमें 22 स्थायी तथा 8 अनुबंध कर्मचारी हैं। बोनस की घोषणा यूनियन अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी, महामंत्री सतीश कुमार सिंह, डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष आमोद कुमार दुबे ने पदाधिकारियों के साथ बैठक कर की।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें