Notification Icon
Hindi Newsझारखंड न्यूज़जमशेदपुरTata Steel Employees in Jamshedpur to Receive 17 89 Bonus Totaling 303 13 Crores

टाटा स्टील के कोल माइंस व एफएएमडी का हुआ बोनस समझौता

टाटा स्टील के कोल माइंस और एफएएमडी के कर्मचारियों के लिए जमशेदपुर में बोनस पर समझौता हुआ। कर्मचारियों को 17.89 प्रतिशत बोनस मिलेगा, जिससे 27454 कर्मचारियों के बीच 303.13 करोड़ रुपये बांटे जाएंगे।...

Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुरTue, 10 Sep 2024 01:30 PM
share Share

टाटा स्टील के कोल माइंस तथा एफएएमडी के कर्मचारियों के लिए भी सोमवार को जमशेदपुर में बोनस पर समझौता हस्ताक्षरित हो गया। इसके अनुसार यहां के कर्मचारियों को 17.89 प्रतिशत बोनस मिलेगा। 27454 कर्मचारियों के बीच 303.13 करोड़ रुपये वितरित किए जाएंगे। इनमें 7183 कर्मचारियों के बीच 79.91 करोड़ बांटे जाएंगे। समझोते पर प्रबंधन से रॉ मेटेरियल्स के वीपी डीबी सुंदरारामम, वीपी एचआरएम अत्रेयी सान्याल, इन लोकेशंस के चीफ, जीएम अतुल भटनागर, राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन, इंडियन नेशनल माइनवर्कर्स फेडरेशन तथा माइनिंग वर्कर्स यूनियन से अध्यक्ष जयमंगल सिंह उर्फ अनूप सिंह, संतोष महतो, संजय कुमार दास आदि ने हस्ताक्षर किए। समझौते के मुताबिक, एफएएमडी के 889 कर्मचारियों को 5.52 करोड़ रुपये मिलेंगे। कर्मचारियों अधिकतम 325136 रुपये मिलेंगे। वेस्ट बोकारो के 2352 कर्मचारियों के बीच 30.55 करोड़ रुपये का वितरण होगा। यहां कर्मचारियों को न्यूनतम 30349 रुपये तथा अधिकतम 293662 रुपये मिलेंगे। ओएमक्यू (माइंस डिवीजन) के 2281 कर्मचारियों के बीच 24.31 करोड़ रुपये का वितरण किया जाएगा, जिसमें कर्मचारियों को अधिकतम 314272 रुपये तथा न्यूनतम 37780 रुपये मिलेंगे। वहीं, जामाडोबा के 1661 कर्मचारियों के बीच 19.53 करोड़ रुपये बंटेंगे। यहां के कर्मचारियों को अधिकतम 280410 रुपये तथा न्यूनतम 25879 रुपये मिलेंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें