Notification Icon
Hindi Newsझारखंड न्यूज़जमशेदपुरMinimum temperature dropped 4 degrees in a week

एक सप्ताह में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री गिरा

मानसून की वापसी शरद ऋतु का अहसास कराने लगा है। कोल्हान समेत पूरे राज्य से मानसून विदा हो चुका है। सामान्य से आठ फीसदी ज्यादा बारिश से वातावरण में नमी से देर शाम से सर्दी महसूस होने लगी...

Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुरWed, 16 Oct 2019 12:07 PM
share Share

मानसून की वापसी शरद ऋतु का अहसास कराने लगा है। कोल्हान समेत पूरे राज्य से मानसून विदा हो चुका है। सामान्य से आठ फीसदी ज्यादा बारिश से वातावरण में नमी से देर शाम से सर्दी महसूस होने लगी है। एक सप्ताह में न्यूनतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। सात अक्तूबर को 24.4 डिग्री सेल्सियस तापमान था, जबकि 15 अक्तूबर को 20 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। मौसम वैज्ञानिक ने कहा कि आसमान साफ होते ही तापमान और गिरेगा। न्यूनतम तापमान में गिरावट सर्दी के आगमन का संकेत है। मौसम वैज्ञानिक अब्दुल वदूद ने कहा कि जमशेदपुर में सामान्य से ज्यादा मानसून की बारिश होने से ज्यादा ठंड पड़ेगी। अक्तूबर के तीसरे सप्ताह तक स्वेटर पहनने की जरूरत महसूस होगी। कोल्हान में मध्य अक्तूबर से मध्य जनवरी तक शरद ऋतु रहती है।

अब बदलेगा मौसम का मिजाज

बकौल अब्दुल वदूद, मौसम के मिजाज में परिवर्तन का असर है कि झारखंड में गर्मी में प्रचंड गर्मी की तर्ज पर शरद ऋतु में ज्यादा ठंड पड़ने का पूर्वानुमान है। चक्रवाती तूफान से अचानक मौसम में बदलाव से सर्दी में तेजी आने की संभावना है। अक्तूबर और नवंबर में चक्रवाती तूफान के आसार हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें