Notification Icon
Hindi Newsझारखंड न्यूज़जमशेदपुरLiterary Tribute Singhbhum District Celebrates Birth Anniversaries of Four Great Hindi Writers

तुलसी भवन में हिंदी के महान साहित्यकारों को किया याद

सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन ने हिन्दी के चार महान साहित्यकारों की जयंती मनाई। अध्यक्ष सुभाष चन्द्र मुनका की अध्यक्षता में मैथिली शरण गुप्त, हजारी प्रसाद द्विवेदी, भारतेन्दु हरिश्चंद्र और...

Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुरTue, 10 Sep 2024 01:36 PM
share Share

सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन तुलसी भवन की ओर से मासिक कथा मंजरी सह हिंदी के चार महान साहित्यकारों की जयंती मनाई गई। इसकी अध्यक्षता अध्यक्ष सुभाष चन्द्र मुनका ने की। हिन्दी के चार महान साहित्यकार मैथिली शरण गुप्त, हजारी प्रसाद द्विवेदी, भारतेन्दु हरिश्चंद्र एवं सर्वेश्वर दयाल सक्सेना की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। उनके प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए सुरेश चन्द्र झा, वसंत जमशेदपुरी, अजय प्रजापति एवं ब्रजेन्द्र नाथ मिश्र ने उनके साहित्यिक परिचय दिया। दूसरे सत्र कथा मंजरी पर 12 कहानियों का पाठ किया गया। इसकी समीक्षात्मक टिप्पणी अरुण तिवारी ने की। अंत में धन्यवाद ज्ञापन साहित्य समिति के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. यमुना तिवारी व्यथित ने किया। मौके पर मुख्य रूप से अरुण तिवारी, यमुना तिवारी, डॉ अजय ओझा, नीता सागर चौधरी, सुरेशचन्द्र झा, ब्रजेन्द्र नाथ मिश्र, दिव्येन्दु त्रिपाठी, शीतल प्रसाद दूबे, वसंत जमशेदपुरी, अजय प्रजापति, उमा पाण्डेय, नीलाम्बर चौधरी, नीलिमा पाण्डेय, राजेन्द्र सिंह, जयश्री शिव कुमार, कन्हैया लाल अग्रवाल, डॉ. संजय पाठक सनेही, अनिता निधि, वीणा नंदिनी, जितेश तिवारी, बलविन्दर सिंह, निवेदिता श्रीवास्तव, पूनम सिंह, योगेन्द्र साहु, रीना गुप्ता, याशिका साहु, सत्यदेव रंजन, अनिरुद्ध त्रिपाठी अशेष, अमिज कुमार राय, बबली मीरा, भंजदेव देवेन्द्र कुमार व्यथित सहित अन्य साहित्यकार उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें