Hindi Newsझारखंड न्यूज़जमशेदपुरJamshedpur MLA Mangal Kalindi Leads Mahagathbandhan Workers Meet Emphasizes India Alliance Policies

विधायक मंगल कालिंदी ने जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र के महागठबंधन के कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक

जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी के नेतृत्व में महागठबंधन कार्यकर्ताओं का मिलन समारोह आयोजित हुआ। विधायक ने इंडिया गठबंधन की नीतियों और झारखंड सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया। आगामी...

Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुरMon, 12 Aug 2024 06:23 AM
share Share

जमशेदपुर।जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र के देव मंडप में महा गठबंधन के कार्यकर्ताओं के एक मिलन समारोह का आयोजन जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी के नेतृत्व में आयोजित किया गया। कार्यकर्ताओं की संयुक्त बैठक में विधायक मंगल कालिंदी ने इंडिया गठबंधन की नीतियों को और झारखंड सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचने की बात गठबंधन के कार्यकर्ताओं से कही। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होते हैं। उनके बिना किसी भी पार्टी की जीत संभव नहीं है। विधायक ने आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए कार्यकर्ताओं को तैयारी में जुट जाने का निर्देश दिया। कहा, कार्यकर्ताओं द्वारा की जा रही मेहनत रंग लाएगी और एक बार फिर से हेमंत सोरेन के नेतृत्व में महागठबंधन की सरकार बनेगी, क्योंकि जनता का आशीर्वाद भी हेमंत सरकार के साथ है। कार्यक्रम के दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र में तेजी से हो रहे विकास कार्य को लेकर विधायक के प्रति आभार प्रकट किया और उन्हें सम्मानित किया। मौके पर ज्योति मिश्रा, अभिजीत सिंह,नलिनी सिन्हा, मोहम्मद जमील, आशा शुक्ला, केके शुक्ला, शमशाद, राजू गद्दी, कालेश्वर पांडेय, रंजीत साव, गुलाम अली, मुकेश शर्मा, शैलेश शर्मा, प्रेम तिवारी, जीएस भाटिया, शामू मल्लिक, अमर तिवारी, मोनू तिवारी, रंजन पांडेय, प्रफुल तिवारी सहित काफी संख्या में गठबंधन के कार्यकर्ता उपस्थित थे।दूसरी ओर, अमित सिंह और रंजीत साव के नेतृत्व में काफी संख्या में युवाओं और महिलाओं ने विधायक मंगल कालिंदी के समक्ष झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन थामा। विधायक ने सभी को पार्टी का पट्टा पहनाकर उन्हें सदस्यता दिलाई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें