एक माह चला सहकारिता विभाग का सदस्यता अभियान संपन्न
जिला सहकारिता कार्यालय द्वारा संचालित सदस्यता विस्तार अभियान शनिवार को समाप्त हुआ। यह अभियान 25 अप्रैल से शुरू हुआ था और एक माह चला। इसका उद्देश्य ग्रामीण किसानों को लैम्पस का सदस्य बनाना था। कुल...

जिला सहकारिता कार्यालय की ओर से संचालित सदस्यता विस्तार अभियान शनिवार को संपन्न हो गया। यह पूरे एक माह चला। इसकी शुरुआत 25 अप्रैल को हुई थी। इस सदस्यता अभियान के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र के सभी किसानों को लैम्पस का सदस्य बनाना था। हालांकि शनिवार तक कुल कितने सदस्य इस अभियान के माध्यम से जुड़े, इसका खुलासा नहीं हो सका है। सोमवार को इसकी जानकारी सभी जगहों से पहुंचने पर इसका खुलासा होगा। फिलहाल जिले में 231 लैम्पस हैं और इनके करीब एक लाख सदस्य भी हैं। केन्द्र सरकार किसानों को लैम्पस के माध्यम से ही सारी सुविधाएं उपलब्ध कराने को लेकर गंभीर है।
इसलिए वह चाहती है कि सभी क्रियाशील किसान इससे जुड़कर फायदा उठाएं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।