Hindi NewsJharkhand NewsJamshedpur NewsBJP Welcomes Inclusion of Caste Data in Census as a Historic Step for Social Justice

जातिगत जनगणना के फैसले का ओबीसी मोर्चा ने किया स्वागत

जमशेदपुर में भाजपा ओबीसी मोर्चा ने जनगणना में जातिगत जानकारी को शामिल करने के केंद्र सरकार के फैसले का स्वागत किया। मोर्चा अध्यक्ष सागर राय ने इसे सामाजिक न्याय की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया और...

Newswrap हिन्दुस्तान, जमशेदपुरSat, 3 May 2025 11:40 AM
share Share
Follow Us on
जातिगत जनगणना के फैसले का ओबीसी मोर्चा ने किया स्वागत

जमशेदपुर। केंद्र सरकार की ओर से जनगणना में जातिगत जानकारी को शामिल करने के फैसले का भाजपा जमशेदपुर महानगर ओबीसी मोर्चा ने स्वागत किया है। मोर्चा अध्यक्ष सागर राय ने इसे सामाजिक न्याय की दिशा में युगांतकारी कदम बताया। उन्होंने कहा कि यह फैसला दशकों से उठ रही देशव्यापी मांग का सम्मान है।सागर राय ने कहा कि देश में आखिरी बार जाति आधारित जनगणना 1931 में हुई थी और 2011 की सामाजिक, आर्थिक और जातीय जनगणना के आंकड़े आज तक सार्वजनिक नहीं किए गए। जातीय आंकड़ों के अभाव में ओबीसी समाज को योजनाओं और आरक्षण का समुचित लाभ नहीं मिल सका।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें