Teenage Girl Exploited Under Marriage Pretense in Devari Suspect Arrested लड़की के साथ यौन शोषण करने का आरोपी गिरफ्तार , Gridih Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsGridih NewsTeenage Girl Exploited Under Marriage Pretense in Devari Suspect Arrested

लड़की के साथ यौन शोषण करने का आरोपी गिरफ्तार

देवरी थाना क्षेत्र के एक गांव में 17 वर्षीय लड़की का यौन शोषण किया गया। आरोपी गुलाम मुस्तफा को पुलिस ने गिरफ्तार कर गिरिडीह जेल भेजा। पीड़िता ने बताया कि शादी का प्रलोभन देकर आरोपी ने उसके साथ शारीरिक...

Newswrap हिन्दुस्तान, गिरडीहTue, 29 April 2025 03:45 AM
share Share
Follow Us on
लड़की के साथ यौन शोषण करने का आरोपी गिरफ्तार

देवरी, प्रतिनिधि। देवरी थाना क्षेत्र के एक गांव की 17 साल की लड़की को शादी का प्रलोभन देकर यौन शोषण किए जाने का मामला सामने आया है। जिसमें पीड़िता के आवेदन के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक पथराटांड़ के गुलाम मुस्तफा को गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायिक हिरासत में गिरिडीह जेल भेज दिया है। देवरी थाना के एसआई गणेश कुमार यादव ने सोमवार को उक्त जानकारी दी। वहीं पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए गिरिडीह भेजा गया है। इस संबंध में पीड़िता किशोरी ने देवरी थाना में आवेदन देकर बताया है कि जुलाई महीने में वह झगरुडीह गांव गयी थी। जहां उसकी मुलाकात सुखलजोरिया (पथराटांड़) गांव के युवक गुलाम मुस्तफा के साथ हुई। मुलाकात के बाद गुलाम मुस्तफा ने शादी का प्रलोभन देकर उसके साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाने लगा। इसी क्रम में गुरुवार 24 अप्रैल की रात नौ बजे गुलाम मुस्तफा फोन कर घर से बाहर आने को कहा। बोला कि चलो हम लोग कहीं भाग चलते हैं। घर से निकलने के बाद मेरे किशोरी के माता पिता ने हमे देख लिया। अब गुलाम मुस्तफा शादी से इनकार कर रहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।