फुटबॉल चैंपियनशिप के ट्रायल में 120 ने लिया भाग
गिरिडीह में स्वामी विवेकानंद अंडर 20 राष्ट्रीय फुटबॉल चैंपियनशिप 2025 के लिए चयन ट्रायल आयोजित हुआ। 120 खिलाड़ियों ने विभिन्न जिलों से भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। चयनकर्ताओं ने...

गिरिडीह, प्रतिनिधि। स्वामी विवेकानंद अंडर 20 राष्ट्रीय फुटबॉल चैंपियनशिप 2025 के झारखंड टीम गठन को लेकर चयन ट्रायल सोमवार को गिरिडीह स्टेडियम में हुआ। ट्रायल में विभिन्न जिलों से 120 खिलाड़ियों ने भाग लिया। टीम में चयन को लेकर खिलाड़ियों ने पूरी ताकत झोंकी और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों ने पूरी ताकत के साथ बेहतर प्रदर्शन करके चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर खींचने का प्रयास किया। ट्रायल में मुख्य चयनकर्ता के तौर पर नियाजउद्दीन कोलकाता, उदय मिश्र, सुभाष चंद्र बोस, बिट्टू उराव मौजूद थे। मुख्य रूप से झारखंड फुटबॉल एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी गुलाम रब्बानी गिरिडीह जिला खेल पदाधिकारी अर्जुन बरला, नुरुल हुदा, देवराज, मुमताज अंसारी, जुलकर, गोविंद कुमार, जितेंद्र, आदि भी उपस्थित थे। निर्णायक की भूमिका में संजय हेंब्रम, अविनाश टोप्पो आदि थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।