Notification Icon
Hindi Newsझारखंड न्यूज़गिरिडीहLarge Number of CPI ML Workers Resign to Support Leader Rajesh Yadav in Gandey

राजेश यादव के समर्थन में माले कार्यकर्ताओं ने छोड़ी पार्टी

गांडेय विस क्षेत्र के भाकपा माले नेता राजेश यादव के इस्तीफे के बाद लगभग 200 माले कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने पार्टी छोड़कर यादव का समर्थन करने का निर्णय लिया। यादव ने जनता के हक-अधिकार की लड़ाई को और...

Newswrap हिन्दुस्तान, गिरडीहMon, 2 Sep 2024 09:08 PM
share Share

गिरिडीह, प्रतिनिधि। पिछले दिनों भाकपा माले नेता राजेश यादव द्वारा भाकपा माले पार्टी से इस्तीफा दिए जाने के बाद सोमवार को बड़ी तादाद में गांडेय विस क्षेत्र के माले कार्यकर्ताओं, सदस्यों व समर्थकों ने पार्टी छोड़कर यादव के साथ चलने का ऐलान किया। वहीं, इस मौके पर समर्थकों के निर्णय का स्वागत करते हुए यादव ने कहा कि, गांडेय विस क्षेत्र में जन संघर्ष को दबने नहीं देंगे और उनके हक-अधिकार की लड़ाई को और भी आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा कि, जनता अभी केंद्र की मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों के साथ-साथ मौजूदा झारखंड सरकार की वादाखिलाफी और इनके शासन में विकास के नाम पर मची लूट, सरकारी कार्यालयों की बेलगाम कार्यशैली व जबरदस्त रिश्वतखोरी से त्रस्त है। कहा कि, गांडेय विस क्षेत्र के लोग अब सच्चाई से अवगत हो रहे हैं कि, उन्हें किस तरह सिर्फ वोट का मोहरा बनाकर बाद में उनके सवालों समस्याओं से मुंह मोड़ लिया जाता है। पूर्व माले नेता ने कहा कि, वे पूरी तरह से जनता के सहयोग और समर्थन से गांडेय विधानसभा क्षेत्र में विकास और बदलाव के नारे के साथ चुनाव लड़ेंगे तथा आज से लगातार 15 दिनों तक विभिन्न जन सवालों को लेकर विशेष 'जन संपर्क अभियान' चलाया जाएगा। माले छोड़ने वालों में शिवनंदन यादव, फोदार सिंह, शंभु ठाकुर, मनोज यादव, संजय चौधरी, शंभु तुरी, लालजीत दास, बालेश्वर यादव, प्रदीप यादव, श्यामकिशोर हांसदा, राजेंद्र मंडल, अशोक तुरी, पोरान सोरेन, सुकर बास्की, राजू पासवान, रोहित यादव, विष्णु कोल, पिंटू यादव, गणेश सिंह, रमजान अंसारी, भुदाली पंडित, शिबू राम, लक्ष्मण रजक, हलीम मियां, बलदेव साव, छोटू ठाकुर, सदानंद स्वर्णकार, ठाकुर मंडल, सोबराती अंसारी, महादेव महतो, दिवाकर यादव, रियाज अंसारी, रिजवान अंसारी, बिरजू कोल, बड़का हेंब्रम, चांदलाल टुडू, रितेश यादव, राजेश मुर्मू, लखन कोल, नंदकिशोर राय, संतोष राय, सुखदेव गोस्वामी, महेश वर्मा, माला पंडित, चोवा रजक, शंकर साव, रुस्तम अंसारी, राजकीशोर यादव, जहल यादव, अजय राय, पंकज वर्मा, कार्तिक वर्मा, मनोज वर्मा, दीपक वर्मा, हुसैन अंसारी, बाबूचंद दास, महेंद्र राम, पूरन सिंह, नुनुबाबू सिंह, कमलेश वर्मा, भुनेश्वर वर्मा, शांति देवी, ढलिया देवी, रीना देवी, गूंजा देवी, माको देवी, चंदमुनी देवी, साहेब यादव, भोला दास, सिकंदर दास, अजय सिंह, सहित सहित लगभग 200 लोग शामिल थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें