Notification Icon
Hindi Newsझारखंड न्यूज़गिरिडीहFormer AJSU Workers Rejoin Party in Gandey Assembly

आजसू के पूर्व कार्यकर्ताओं की हुई घर वापसी

गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय के धोबिया मोड़ स्थित एक आवास में रविवार को आजसू के पूर्व कार्यकर्ताओं की एक बैठक आयोजित की गई।बैठक में सर्वसम्मति से सभी प

Newswrap हिन्दुस्तान, गिरडीहSun, 1 Sep 2024 08:31 PM
share Share

गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय के धोबिया मोड़ स्थित एक आवास में रविवार को आजसू के पूर्व कार्यकर्ताओं की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से सभी पूर्व कार्यकर्ताओं ने पुनः आजसू का दामन थाम लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित आजसू के जिलाध्यक्ष गुड्डू यादव ने सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी का अंगवस्त्र और फूल माला पहनाकर स्वागत किया। इस क्रम में सुरेन्द्र रजक सहित अन्य नये कार्यकर्ताओं ने भी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। आजसू जिलाध्यक्ष ने कहा कि लगभग चार महीने के बाद पुनः पूर्व कार्यकर्ताओं की पार्टी में वापसी हुई है। पार्टी के सभी कार्यकर्ता पुनः गांडेय विधानसभा में पार्टी के संगठन को मजबूत करने का काम करेंगे। आजसू जिलाध्यक्ष ने कहा कि गांडेय विधानसभा के सभी कार्यकर्ता पार्टी पार्टी के गतिविधियों को सफल बनाने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करेंगे और एनडीए के साथ मिलकर कार्य करेंगे। कार्यक्रम में गांडेय प्रखंड अध्यक्ष बजरंगी साव, बेंगाबाद प्रखंड अध्यक्ष महेन्द्र महतो, प्रवीण गुप्ता, शंकर राय, प्रमोद राय, राजेश सिन्हा, मो आशिक आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए। बता दें कि बीते गांडेय विधानसभा चुनाव के समय गांडेय विधानसभा के कार्यकर्ताओं और पार्टी में तालमेल की कमी होने के कारण कई कार्यकर्ताओं ने पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। बैठक में प्रकाश वर्मा, बीरेंद्र राय, जयलाल मांझी, झरी पंडित, कृष्ण कांत स्वर्णकार, सरिता देवी, मीना देवी सहित गांडेय, बेंगाबाद, मुफस्सिल क्षेत्र के सैकड़ों महिला-पुरुष कार्यकर्ता उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें