Notification Icon
Hindi Newsझारखंड न्यूज़गिरिडीहDelhi Public School Students Celebrate Azadi Ka Amrit Mahotsav with Tiranga Yatra in Remba

रेम्बा- स्वतंत्रता दिवस पर डीपीएस ने निकाला तिरंगा यात्रा

रेम्बा स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल के बच्चों ने आजादी का अमृत महोत्सव मनाते हुए तिरंगा यात्रा निकाली और 'हर घर तिरंगा' का नारा दिया। बच्चों ने देश भक्ति गीतों के साथ एक देश, एक माटी का संदेश दिया।...

Newswrap हिन्दुस्तान, गिरडीहWed, 14 Aug 2024 09:59 AM
share Share

रेम्बा। जमुआ प्रखंड अंतर्गत रेम्बा स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल के बच्चों ने आजादी का अमृत महोत्सव को लेकर तिरंगा यात्रा निकाल कर हर घर तिरंगा का नारा दिया। देश भक्ति नारों और गीतों के बीच बच्चों ने हर घर तिरंगा और एक देश एक माटी का मंत्र का संदेश दिया। उक्त यात्रा का शुभारंभ विद्यालय निदेशक जितेन्द्र नाथ मोहंती तथा प्राचार्या निशिता मोहंती ने तिरंगा लहराकर किया। यात्रा विद्यालय से प्रारंभ होकर रेम्बा मुख्य मार्ग से होते हुए कठवारा,जरीडीह तक भ्रमण किया। प्रभात फेरी के दौरान भारत माता की जय, वंदे मातरम्, झंडा ऊंचा रहे हमारा, हर घर तिरंगा, एक देश एक माटी, हिमाद्रि तुंग श्रृंग से प्रबुद्ध शुद्ध भारती के नारों और गीतों से पूरा आकाश गुंज उठा। यात्रा को देखने के लिए बाजार में हुजूम उमड़ आया। प्राचार्या निशिता मोहंती ने इस अवसर पर कहा कि हम आज अगर आजाद हैं तो केवल अपने अमर शहिदों के बलिदान के कारण। अतः हमें उनके बताए रास्ते पर चलना चाहिए। विद्यालय निदेशक जितेन्द्र नाथ मोहंती ने कहा कि हर भारतीय का दायित्व है कि वह आजादी के मर्म को समझें और जाती धर्म को भूलकर एक देश एक माटी का संकल्प लेना चाहिए। यात्रा कार्यक्रम को सफल बनाने में रोहित ठाकुर, विवेक कुमार, सरफराज अहमद, श्रृष्टि कुमारी, लालचन्द्र प्रसाद, सरिता कुमारी प्रथम प्रधान, निकिता कुमारी,राखी कुमारी का योगदान सराहनीय रहा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें