Hindi Newsझारखंड न्यूज़गिरिडीहControversy Erupts in Sariya Committee Members Demand Removal of President Murali Manohar Mandal

बीस सूत्री अध्यक्ष के खिलाफ एकजुट हुए कमेटी के सदस्य

सरिया प्रखण्ड के बीस सूत्री अध्यक्ष मुरली मनोहर मंडल के खिलाफ समिति के सदस्यों ने प्रदर्शन किया है। उन्होंने मंत्री स्टीफन मरांडी और उपायुक्त से अध्यक्ष को हटाने की मांग की। आरोप है कि मंडल ने जन...

Newswrap हिन्दुस्तान, गिरडीहSat, 7 Sep 2024 08:48 PM
share Share

सरिया। सरिया प्रखण्ड के बीस सूत्री अध्यक्ष मुरली मनोहर मंडल के खिलाफ बीस सूत्री कमेटी के सदस्य एक मंच पर आ खड़े हुए हैं। इन सदस्यों ने बीस सूत्री मंत्री स्टीफन मरांडी एवं उपायुक्त से उन्हें हटाने की मांग की है। मामले को लेकर शनिवार को झामुमो के जिला उपाध्यक्ष त्रिभुवन मंडल के कार्यालय में पार्टी समर्थकों व बीस सूत्री सदस्यों की बैठक हुई जिसमें मुख्य रूप से कृष्ण मुरारी पांडेय, काजिम अंसारी, अशोक मंडल, पंकज यादव, काशी मंडल, तस्लीम अंसारी, सिकंदर अंसारी, विजय मंडल, केदार दास, नारायण यादव समेत कई लोग शामिल थे। बैठक के दौरान बीस सूत्री सदस्य कृष्ण मुरारी पांडेय, काजिम अंसारी, त्रिभुवन मंडल ने बीस सूत्री अध्यक्ष पर गैर सामाजिक कार्यों में लिप्त रहने,जन विरोधी कार्य करने व बीते छह माह से एक भी बैठक नहीं करने का आरोप लगया। इन लोगों ने बताया कि अध्यक्ष की कार्यशैली से झामुमो की छवि धूमिल हो रही है। साथ ही विकास कार्य बाधित हो रहा है। इन सभी सदस्यों ने यह भी आरोप लगाया कि बड़की सरिया में एक जमीन के मामले के हुए विवाद में अध्यक्ष दूसरे व्यक्ति के लिये अपने दर्जनों लोगों के साथ हरवे हथियार से लैस होकर मारपीट व तोड़फोड़ की जिसकी चर्चा चारों ओर हो रही है। दूसरी ओर सदस्यों ने सरिया पुलिस पर केस नंबर 189/24 में अध्यक्ष के दबाव में काम करने का आरोप लगाया। बताया कि आवेदक के द्वारा दिये गये आवेदन के मुताबिक रंगदरी व मारपीट की धारा तक नहीं लगाई गई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें