Brutal Assault on Married Woman in Giridih Husband Arrested विवाहिता के साथ मारपीट, पति गिरफ्तार, Gridih Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsGridih NewsBrutal Assault on Married Woman in Giridih Husband Arrested

विवाहिता के साथ मारपीट, पति गिरफ्तार

गिरिडीह के जरीडीह गांव में विवाहिता के साथ उसके ससुराल वालों ने बेरहमी से मारपीट की। विवाहिता गंभीर रूप से घायल हुई और उसका इलाज धनबाद के अस्पताल में चल रहा है। इस मामले में उसकी मां की शिकायत पर नौ...

Newswrap हिन्दुस्तान, गिरडीहTue, 29 April 2025 03:40 AM
share Share
Follow Us on
विवाहिता के साथ मारपीट, पति गिरफ्तार

गिरिडीह, प्रतिनिधि। पचंबा थाना क्षेत्र के जरीडीह गांव में एक विवाहिता के साथ उसके ससुराल वालों द्वारा बेरहमी से मारपीट की गई है। मारपीट में विवाहिता गंभीर रूप से जख्मी हुई है। विवाहिता के पेट में गैता से वार किया गया है जिस कारण उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज धनबाद के एक अस्पताल में चल रहा है। इस मामले में पचंबा थाना में विवाहिता की मां मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पालमो निवासी मालती देवी पति चुरकी रविदास की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। विवाहिता के साथ मारपीट की घटना 25 अप्रैल को हुई है। प्राथमिकी में विवाहिता के पति समेत नौ लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। पुलिस ने प्राथमिकी के बाद मामले में विवाहिता के पति जरीडीह निवासी ननकु दास पिता डेगन दास को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी ननकु को अदालत में प्रस्तुत किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में केंद्रीय कारा गिरिडीह भेज दिया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।