Notification Icon
Hindi Newsझारखंड न्यूज़girlfriend fell in love with someone else after 11 years of relationship lover committed suicide

11 साल की रिलेशनशिप के बाद प्रेमिका को हुआ किसी और से प्यार, सुसाइड नोट में 'दर्द' लिख प्रेमी ने दे दी जान

  • मृतक की बहन ने बताया कि उसके भाई का मोहल्ले की एक लड़की से 11 साल से प्रेम संबंध था। अब उसका किसी और से प्यार हो गया। वह विशाल को छोड़कर दूसरे लड़के के पास चली गई।

Devesh Mishra हिन्दुस्तान, जमशेदपुरSun, 15 Sep 2024 03:17 AM
share Share

11 साल की रिलेशनशिप के बाद प्रेमिका को किसी दूसरे युवक से प्यार हो गया। प्रेमी ने इस घटना के बाद आत्महत्या कर लिया। परिजनों को एक सुसाइड नोट भी मिला है। आत्महत्या करने वाले युवक विशाल सिंह (26) के परिजनों ने आरोप लगाया है कि एक लड़की के चलते उसने जान दी। लड़की पर केस कर उसे गिरफ्तार किया जाना चाहिए। शनिवार को परिजन एसएसपी कार्यालय पहुंचे। यह झारखंड के जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र की नामदा बस्ती की घटना है।

11 साल की रिलेशनशिप के बाद प्रेमिका ने छोड़ा

मृतक की बहन ने बताया कि उसके भाई का मोहल्ले की एक लड़की से 11 साल से प्रेम संबंध था। अब उसका किसी और से प्यार हो गया। वह विशाल को छोड़कर दूसरे लड़के के पास चली गई। इससे उसका भाई डिप्रेशन में था और उसने आत्महत्या कर ली। बहन ने बताया कि जब विशाल लड़की के घर पर शादी की बात करने गया तो लड़की के परिवार वालों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। वह टाटा स्टील परिसर में निजी सिक्योरिटी गार्ड था। घटना की सूचना परिजनों ने थाने में दी थी और सुसाइड नोट भी सौंपा है। इसके बावजूद दो दिन तक लड़की के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई। दो दिन बाद परिजनों ने एसएसपी से लड़की की गिरफ्तारी की मांग की।

सुसाइड नोट में 'दर्द' लिख प्रेमी ने दे दी जान

परिजनों ने बताया कि विशाल के कमरे से सुसाइड नोट मिला है। नोट में लिखा है कि मैं विशाल सिंह, मेरा मोहल्ले की लड़की से ग्यारह साल से प्रेम संबंध था। अब उसे कोई और मिल गया। उसने मुझे दो महीने से डिप्रेशन में डाल रखा है। मैं बहुत परेशान हूं। मुझे उसके घरवाले हमेशा कॉल कर गालियां व मारने की धमकी देते हैं। मैं जब शादी की बात करने गया तो उन्होंने जान से मारने की धमकी दी। वे रोज टॉर्चर करते हैं। इसलिए मैं दुनिया से दूर जा रहा हूं। गुरुवार को विशाल ने आत्महत्या की थी। 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें