Notification Icon
Hindi Newsझारखंड न्यूज़गुमलाBJP Meeting in Ghaghra Santhosh Pandey Criticizes Jharkhand Government

छतीसगढ की तरह की झारखंड में हेमंत सरकार को उखाड़ फेंकें:पांडेय

घाघरा में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक घाघरा में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठकघाघरा में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठकघाघरा में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक

Newswrap हिन्दुस्तान, गुमलाFri, 6 Sep 2024 06:32 PM
share Share

घाघरा प्रतिनिधि। घाघरा प्रखंड मुख्यालय गुमला रोड स्थित शिया धर्मशाला में भारतीय जनता पार्टी की बैठक शुक्रवार को प्रखंड अध्यक्ष किशोर जायसवाल की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में छतीसगढ़ के सांसद संतोष पांडेय ने कहा कि गुमला जिले के विशुनपुर विधान सभा क्षेत्र के घाघरा मंडल के शक्ति केंद्र प्रमुख और पदाधिकारियों की आहूत बैठक में शत प्रतिशत उपस्थिति रही है ,जो अपेक्षित है। उन्होंने झारखंड के हेमंत सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस प्रकार छतीसगढ़ में भूपेश बघेल की सरकार को उखाड़ कर फेंका गया । उसी प्रकार झारखंड में हेमंत सरकार को उखाड़ कर फेंकने का काम किया जाएगा। सांसद पांडेय ने यह भी कहा कि छतीसगढ़ में बघेल सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर थी । उसी तरह ही झारखंड में भ्रष्टाचार चरम पर है। झारखंड में भी कमल खिलेगा इसमें कहीं संदेश नही। बैठक को पूर्व विधान पार्षद प्रवीण सिंह ने भी संबोधित किया। मौके पर अशोक उरांव, अनिल प्रसाद, हरिलाल भगत, बिपिन बिहारी सिंह,प्रदीप प्रसाद,गोपाल गोप,अलका देवी,संजय सिंह,आजाद साहू,तिम्बू उरांव,अमित ठाकुर,प्रमोद साहू सहित अन्य भाजपाई उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें