Notification Icon
Hindi Newsझारखंड न्यूज़घाटशिलाRaksha Bandhan Celebration to Protect Trees in Chakulia Forest on August 29

चाकुलिया: सुनसनिया जंगल में पद्मश्री जमुना टुडू के नेतृत्व रक्षाबंधन उत्सव 29 को,तैयारियां जोरों पर

चाकुलिया प्रखंड के भालुबिंदा जंगल में 29 अगस्त को वन प्रबंधन एवं संरक्षण महासमिति और जोहर भारत फाऊंडेशन के तत्वाधान में रक्षाबंधन उत्सव मनाया जाएगा। पद्मश्री जमुना टुडू के नेतृत्व में पेड़ों पर रक्षा...

Newswrap हिन्दुस्तान, घाटशिलाWed, 28 Aug 2024 07:37 AM
share Share

चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड के भालुबिंदा जंगल में आगामी 29 अगस्त को वन प्रबंधन एवं संरक्षण महासमिति और जोहर भारत फाऊंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में महासमिति की संयोजक पद्मश्री जमुना टुडू के नेतृत्व में रक्षाबंधन उत्सव मनाया जाएगा। पेड़ों पर रक्षा सूत्र बांधकर रक्षा करने का संकल्प लिया जाएगा। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त अनन्य मित्तल, विशिष्ट अतिथि जमशेदपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक कौशल किशोर, वन प्रमंडल पदाधिकारी सबा आलम अंसारी, ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता राजेश रजक और टीआरएफ, जमशेदपुर के हेड कौशिक दत्त उपस्थित होंगे। पद्मश्री जमुना टुडू ने बताया कि रक्षाबंधन उत्सव की तैयारियांं जोरों पर हैं। वन सुरक्षा समिति के सदस्य तैयारियों में जुटे हैं। इस कार्यक्रम में पेड़ों पर रक्षा सूत्र बांधकर पेड़ों की रक्षा करने का संकल्प लिया जाएगा और पौधा रोपण भी किया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें