Notification Icon
Hindi Newsझारखंड न्यूज़घाटशिलाJohar Bharat Foundation and Forest Protection Committee to Organize Raksha Bandhan Event in Sunsunia Forest

चाकुलिया: सुनसुनिया जंगल में रक्षाबंधन उत्सव को लेकर पद्मश्री जमुना टुडू ने की बैठक

चाकुलिया में जोहार भारत फाऊंडेशन और वन सुरक्षा समिति की बैठक में 29 अगस्त को सुनसुनिया जंगल में रक्षाबंधन कार्यक्रम के आयोजन पर चर्चा हुई। कार्यक्रम में पेड़ों पर रक्षा सूत्र बांधकर पर्यावरण संरक्षण...

Newswrap हिन्दुस्तान, घाटशिलाSat, 24 Aug 2024 11:02 AM
share Share

चाकुलिया: चाकुलिया नगर पंचायत के कांकड़ीशोल गांव में शनिवार को जोहार भारत फाऊंडेशन एवं वन सुरक्षा समिति की संयुक्त बैठक पद्मश्री जमुना टुडू की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस बैठक में 29 अगस्त को सुनसुनिया साल जंगल में रक्षाबंधन कार्यक्रम के आयोजन को सफल बनाने के लिए विशेष चर्चा की गयी।‌ बैठक में निर्णय लिया गया कि सभी वन सुरक्षा समिति के सदस्य कार्यक्रम में भाग लेंगे। जंगल में पेड़ों पर रक्षा सूत्र बांधकर पर्यावरण को बचाने का संकल्प लेंगे।‌ इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जमशेदपुर के उपायुक्त अनन्य मित्तल और विशिष्ट अतिथि जमशेदपुर के एसएसपी किशोर कौशल होंगे।‌ पद्मश्री जमुना टुडू ने उपस्थित लोगों से कहा कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने में जुट जाएं। बैठक में चंडी चरण मुंडा,सुमित्रा महतो, अंजु महतो,फूलकुमारी सोरेन, मानसिंह टुडू,लीला दास, परिमल दास, सुधीर महतो, तुषार बेरा समेत अनेक पुरुष और महिलाएं उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें