Hindi NewsJharkhand NewsGhatsila NewsJD U Meeting in Potka Leadership and Organizational Expansion Discussed

रंजीत बारिक पोटका व हीरालाल प्रमाणिक डूमरिया जदयू के प्रखंड अध्यक्ष बने 

रामगढ़ आश्रम में जनता दल यूनाइटेड की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने भाग लिया। संगठन के विस्तार, गरीब परिवारों के समर्थन और नई कमेटी की गठन पर चर्चा की गई। रंजीत बारिक को...

Newswrap हिन्दुस्तान, घाटशिलाSun, 11 May 2025 04:30 PM
share Share
Follow Us on
रंजीत बारिक पोटका व हीरालाल प्रमाणिक डूमरिया जदयू के प्रखंड अध्यक्ष बने 

पोटका। प्रखंड के हाता स्थित रामगढ़ आश्रम में जनता दल यूनाइटेड पार्टी के पोटका व डूमरिया प्रखंड कमेटी की संयुक्त बैठक प्रखंड अध्यक्ष रंजीत बारिक की अध्यक्षता में रविवार को आयोजित किया गया। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव उपस्थित थे। बैठक में जदयू संगठन के विस्तार पर चर्चा किया गया। वक्ताओं ने कहा कि हमारी पार्टी सभी जाति, धर्म मानने वाले ग्रामीणों की पार्टी है। पार्टी समाज के अंतिम पायदान पर रहने वाले गरीब परिवार को भी उचित सम्मान देती है। पार्टी के वरिष्ठ नेता सह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में लगातार विकास का काम कर रही है।

पार्टी के सांसद केंद्र सरकार में मंत्री के रूप में सेवा कार्य कर रहे हैं। बैठक में सर्वसम्मति से पोटका और डूमरिया प्रखंड के लिए नई कमेटी गठित करने का निर्णय लिया गया। निर्णय के तहत पोटका प्रखंड समिति अध्यक्ष के रूप में रंजीत बारीक को पुनः बहाल रखा गया। डुमरिया प्रखंड अध्यक्ष के रूप में हीरालाल प्रमाणिक का चयन किया गया। बैठक में जिला महासचिव के रूप में बीरसिंह देवगम को भी दुबारा बहाल रखने का निर्णय लिया गया। इसके पूर्व अतिथियों ने हाता चौक में बिरसा मुंडा के प्रतिमा को माल्यार्पण कर नमन किया। बैठक में युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष नीरज सिंह ,महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अमृता मिश्रा, जिला महामंत्री कुलविंदर सिंह पन्नू,अनुसूचित जनजाति जिला अध्यक्ष प्रकाश कोयला ,युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष नीरज सिंह, अब्दुल बारिक सहित अन्य उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें