सांपधरा गांव में बारिश से फसल को नुकसान
चाकुलिया प्रखंड में चक्रवर्ती तूफान फंगल के कारण हुई बारिश से किसानों को भारी नुकसान हुआ है। सांपधरा गांव के अर्जुन सोरेन और सनातन सोरेन ने बताया कि बारिश से उनकी कटी हुई धान की फसल बर्बाद हो गई है।...
Newswrap हिन्दुस्तान, घाटशिलाMon, 2 Dec 2024 01:44 AM

चाकुलिया। चाकुलिया प्रखंड में चक्रवर्ती तूफान फंगल के प्रभाव से विगत शनिवार को हुई बारिश से प्रखंड के किसानों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। किसानों द्वारा खेत में काट कर रखी गई फसल भीग गए जिससे उन्हें भारी नुकसान हुआ है। प्रखंड के सरडीहा पंचायत अंतर्गत सांपधरा गांव के अर्जुन सोरेन और सनातन सोरेन ने बताया कि बरसात होने के कारण उनकी कटी हुई धान की फसल बर्बाद हो गई है। बारिश के कारण काट कर रखे गए धान की फसल भीग गयी है। बरसात के कारण कई अन्य किसानों के खेत में खड़ी फसल जमीन पर गिर गयी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।