Notification Icon
Hindi Newsझारखंड न्यूज़घाटशिलाCongress Party Prepares for Potka Assembly Elections with Strong Local Support

पोटका सीट पर पार्टी प्रत्याशी देने से जीत सुनिश्चित करेंगे : कांग्रेस 

कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने पोटका विधानसभा चुनाव में जीत का आश्वासन दिया। कार्यकर्ता चुनावी मोड में हैं और पार्टी नए प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करने के लिए तैयार है। उन्होंने भाजपा पर महिलाओं की योजना...

Newswrap हिन्दुस्तान, घाटशिलाFri, 6 Sep 2024 01:19 PM
share Share

कांग्रेस पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा आसन्न विधानसभा चुनाव में पोटका विधानसभा क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी देने पर कार्यकर्ताओं द्वारा जीत सुनिश्चित किया जाएगा। पार्टी चुनाव के लिए पुरी तरह तैयार है। यह बातें कांग्रेस पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष सौरभ चटर्जी व उपाध्यक्ष उदयनाथ मुर्मू ने शुक्रवार को हाता में प्रेसवार्ता आयोजित कर कहा। नेताद्वय ने कहा कि पार्टी का बूथ कमेटी मजबूत और कार्यकर्ता चुनावी मोड पर हैं। उन्होंने कहा पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश 9 सितंबर को जमशेदपुर आ रहें हैं।इस दिन पोटका से सैकड़ों कार्यकर्ता जमशेदपुर जाएंगे और नए अध्यक्ष का स्वागत समारोह में शामिल होंगे। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री मंइयां सम्मान योजना को बंद करने हेतु षड़यंत्र कर रही है। महिलाएं इस योजना से काफी खुश हैं एवं चुनाव में भाजपा को सबक सीखाने को तैयार हैं। उन्होंने प्रखंड स्तर से गांवों में खराब जलमीनार की जल्द मरम्मत कराने, आंगनबाड़ी केंद्रों का शीघ्र निर्माण पुरा करने,भाड़े के घर में केंद्र नहीं चलाकर आंगनबाड़ी केंद्र में ही सेंटर चलाने तथा बच्चों, किशोरियों व गर्भवती महिलाओं को नियमित पोषाहार वितरण कराने की मांग किया है। इस अवसर पर लालटू दास,सनातन मुंडा, समुराई बेसरा, कोंदा मानसिंह मुर्मू लासा मुर्मू उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें