Notification Icon
Hindi Newsझारखंड न्यूज़गढ़वाJharkhand Government Approves Construction of Four Stadiums in Garhwa for 5 5 Crores

खेल के क्षेत्र में भी नंबर वन बनेगा गढ़वा : मंत्री

गढ़वा विधानसभा क्षेत्र में चार प्रखंडों में लगभग साढ़े पांच करोड़ रुपए की लागत से चार स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा। झारखंड सरकार ने इसकी प्रशासनिक स्वीकृति दे दी है। मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, गढ़वाTue, 10 Sep 2024 11:32 AM
share Share

गढ़वा, प्रतिनिधि। गढ़वा विधानसभा क्षेत्र में चार प्रखंडों में लगभग साढ़े पांच करोड़ रुपए की लागत से प्रखंड स्तरीय चार स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा। उसके लिए झारखंड सरकार के पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग ने प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दी है। शीघ्र ही निविदा की प्रक्रिया शुरू की किया जाएगी। यह जानकारी गढ़वा विधायक सह झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने दी। उन्होंने बताया कि गढ़वा पर लगा पिछड़ापन का कलंक मिट चुका है। विकास के मामले में गढ़वा पहले पायदान पर है। अब खेल के क्षेत्र में भी गढ़वा नंबर वन बनेगा। उन्होंने बताया कि गढ़वा विधानसभा क्षेत्र के चिनिया प्रखंड के चिरका गांव में एक करोड़ 12 लाख 55 हजार 800 रुपए, डंडा प्रखंड के मोतीहारा गांव में एक करोड़ 34 लाख 25 हजार 600 रुपए, रमकंडा प्रखंड के सबाने गांव में एक करोड़ 42 लाख 53 हजार 300 रुपए और गढ़वा प्रखंड के बलिगढ़ गांव में एक करोड़ 33 लाख 76 हजार 600 रुपए की लागत से प्रखंड स्तरीय स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा। मंत्री ने कहा कि गढ़वा मूलभूत सुविधाओं के साथ-साथ, सामाजिक, धार्मिक एवं खेल के क्षेत्र में भी काफी तेजी से विकास कर रहा है। खेल के क्षेत्र में भी विकास को लेकर गढ़वा अब इतिहास रचेगा। जिले में खेल की सारी आधारभूत संरचनाएं उपलब्ध होंगी। यहां के खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का हर अवसर एवं सुविधा प्रदान किया जाएगा। मंत्री ने कहा कि गढ़वा में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है। बस उन्हें उचित प्रोत्साहन और सहयोग की जरूरत है। हर क्षेत्र के खिलाड़ियों को सारी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें