Notification Icon
Hindi Newsझारखंड न्यूज़गढ़वाJharkhand CM Hemant Soren to Attend Your Plan Your Government Program in Garhwa

सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में सीएम आज लेंगे हिस्सा, तैयारी पूरी

फोटो प्रताप तीन: बुधवार को पेशका हाईस्कूल मैदान के कार्यक्रम स्थल का जायजा लेते डीसी-एसपी जिलांतर्गत मेराल प्रखंड के दुलदुलवा पंचायत के पेशका हाई स्क

Newswrap हिन्दुस्तान, गढ़वाWed, 18 Sep 2024 06:13 PM
share Share

गढ़वा, प्रतिनिधि। जिलांतर्गत मेराल प्रखंड के दुलदुलवा पंचायत के पेशका हाई स्कूल के मैदान में 19 सितंबर को आयोजित होने वाले आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शामिल होंगे। कार्यक्रम की तैयारी पूरी कर ली गई है। बुधवार को तैयारियों का जायजा लेने उपायुक्त शेखर जमुआर व पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार पांडेय ने कार्यक्रम स्थल पहुंचे। यहां आयोजित कार्यक्रम में गढ़वा और लातेहार के लाभुक व जनता शामिल होगी। कार्यक्रम को लेकर उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने आयोजन स्थल पर बनाए गए मंच, टेंट एवं स्टॉल, कार्यक्रम स्थल पर साफ-सफाई, पेयजल की व्यवस्था, अस्थायी शौचालय की व्यवस्था, आगंतुकों, अतिथियों व आमजनों के बैठने की समुचित व्यवस्था, विधि-व्यवस्था, प्राथमिक उपचार, अस्थाई हेलीपैड निर्माण समेत अन्य तैयारियों का जायजा लिया। मौके पर उपस्थित जिला स्तरीय पदाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों और संबधित प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी समेत अन्य पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया गया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने कहा कि गुरुवार को आयोजित कार्यक्रम में गढ़वा जिले के लोगों के साथ-साथ लातेहार जिले के आमजन भी शामिल होंगे। यह एक प्रमंडल स्तरीय कार्यक्रम होगा जो एक चुनौती पूर्ण कार्य है। कार्यक्रम की सफलता के लिए जिले के सभी पदाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी अपनी पूरी जिम्मेदारी के साथ सक्रियता के साथ निभाएं। उन्होंने कार्यक्रम स्थल के विभिन्न क्रिटिकल पॉइंटस, नॉन क्रिटिकल प्वाइंट्स सभी जगहों पर चौकसी बरतने का निर्देश दिया। कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए सभी जिम्मेदार पदाधिकारियों को अपने-अपने कर्तव्यों के अनुरूप ससमय कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा भी उपस्थित सभी पुलिस पदाधिकारियों को उनके कार्यों के अनुरूप सतर्क रहकर कर्तव्य निर्वहन करने का निर्देश दिया। उपायुक्त द्वारा कृषक पाठशाला का भी निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। मौके पर उपरोक्त पदाधिकारियों के अतिरिक्त उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा, अनुमंडल पदाधिकारी गढ़वा, श्री बंशीधर नगर व रंका, कार्यपालक अभियंता विद्युत प्रमंडल, पथ निर्माण विभाग, भवन निर्माण विभाग, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, ग्रामीण कार्य विभाग, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद गढ़वा, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा, डीपीएम जेएसएलपीएस, उत्पाद अधीक्षक, प्रखंड विकास पदाधिकारी व अंचल अधिकारी मेराल समेत काफी संख्या में पुलिस पदाधिकारी समेत अन्य संबंधित उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें