Notification Icon
Hindi Newsझारखंड न्यूज़गढ़वाHeavy Rain Causes Collapse of Historic Thakur Bari Temple Walls

300 साल पहले बना मंदिर का चहादीवारी गिरा

लगातार बारिश के कारण ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में बड़ा मंदिर और शिव मंदिर की चहारदीवारी गिर गई। इससे मंदिर की संपत्ति को नुकसान हुआ। स्थानीय लोगों के अनुसार, चहारदीवारी करीब 300 साल पुरानी थी। मंदिर...

Newswrap हिन्दुस्तान, गढ़वाWed, 18 Sep 2024 07:40 PM
share Share

रंका। लगातार हो रही बारिश की वजह से मंगलवार सुबह ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर स्थित बड़ा मंदिर व शिव मंदिर का चहारदीवारी गिर गया। उससे मंदिर की संपत्ति को नुकसान हुआ। स्थानीय लोगों ने बताया कि मंदिर का चहारदीवारी का निर्माण करीब 300 साल पहले किया गया था। उससे वह कमजोर हो गया था। मंदिर के संचालक गोवर्धन प्रसाद सिंह ने बताया कि बारिश बंद होते ही चहारदीवारी का निर्माण शुरू कराया जाएगा ताकि मंदिर सुरक्षित रहे। क्षतिग्रस्त सभी जगहों को दुरूस्त किया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें