Notification Icon
Hindi Newsझारखंड न्यूज़गढ़वाBSP Membership Drive in Baradiha Rajan Mehta Engages with Local Issues

मिलन समारोह में कई लोग बसपा में शामिल

मझिआंव में बिश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के बरडीहा में बसपा का मिलन समारोह हुआ। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजन मेहता ने कार्यकर्ताओं से संवाद किया और समस्याओं पर चर्चा की। इस अवसर पर कई लोगों ने पार्टी...

Newswrap हिन्दुस्तान, गढ़वाWed, 4 Sep 2024 08:56 PM
share Share

मझिआंव। बिश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के बरडीहा में बसपा का मिलन समारोह हुआ। मौके पर बतौर मुख्य अतिथि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजन मेहता उपस्थित थे। मौके पर उन्होंने कार्यकर्ताओं से संवाद स्थापित करते हुए लोगों की समस्याओं से रू-ब-रू हुए। उक्त अवसर पर कई लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी में शामिल होनेवालों में वार्ड सदस्य सुशीला देवी, जगदीश यादव, नरेश रजवार, नरेश पासवान, दुर्गेश पासवान, सुरेश रजवार , बच्चा रजवार, दुखी रजवार, सुरेंद्र राम सहित अन्य शामिल हैं। सभी को प्रदेश अध्यक्ष और उपाध्यक्ष गीता मेहता सदस्यता ग्रहण कराया। मौके पर जोन प्रभारी संजय राम, बरडीहा प्रखंड अध्यक्ष सत्यनारायण राम, सुमन पासवान, संतोष राम, सीताराम, चूलहन राम ,बहादुर राम सहित अन्य मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें