Hindi Newsझारखंड न्यूज़fire in palamu jharkhand 5 houses burnt 1 died

पलामू में लगी भीषण आग, 5 घर जलकर राख; 1 की मौत

झारखंड के पलामू जिले में दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां के हैदनगर थाना भेतर् के एक गांव में आग लगने से पांच घर जल गए और एक की मौत हो गई है।

Mohammad Azam लाइव हिन्दुस्तान, पलामूSun, 27 April 2025 12:34 PM
share Share
Follow Us on
पलामू में लगी भीषण आग, 5 घर जलकर राख; 1 की मौत

झारखंड के पलामू में दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां के हैदरनगर थाना क्षेत्र के मोहकर कला पंचायत के एक गांव में भीषण आग लग गई। आग लगने की वजह से पांच घर जलकर राख हो गए। इस घटना में युवक की मौत हो गई और कई मावेशी झुलस गए हैं। इस घटना की सूचना मिलने के ढाई घंटे बाद दमकल मौके पर पुहंची तब तक काफी नुकसान हो चुका था।

मामला शनिवार की रात का है। हैदरनगर थाना क्षेत्र के हेमजा गांव में शनिवार की रात लगभग 12 बजे तेज आंधी आई। इस आंधी की वजह से चिंगारी उड़कर घरों तक पहुंच गई और आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धर लिया। अब आग पर काबू पाना मुश्किल हो रहा था। आग ने थोड़ी ही देर में पांच घरों को अपनी आगोश में लिया और सबकुछ जलाकर खाक कर दिया। इस घटना में पांच मावेशी झुलस गए हैं, जबकि एक युव की मौत हो गई है।

देर से पहुंची दमकल

घटना की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग को आग की सूचना दी गई। आग लगने की सूचना मिलने के बाद भी दमकल विभाग काफी देर से पहुंचा। दमकल विभाग की गाड़ी पहुंचने तक काफी नुकसान हो चुका था। पांच घर जल गए और मावेशी भी झुलस गए थे। हादसे में इतनी देर हुई कि एक जान भी चली गई।

अगला लेखऐप पर पढ़ें