Notification Icon
Hindi Newsझारखंड न्यूज़effect of cyclonic storm in bay of bengal will visible after midnight in jharkhand alert of heavy rain

झारखंड में आधी रात के बाद दिखेगा बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवाती तूफान का असर, जोरदार बारिश का अलर्ट

  • मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवाती तूफान (अतिदाब) सतह से टकराकर छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ चुका है। वैज्ञानिकों के मुताबिक, आधी रात के बाद झारखंड पर इसका असर पड़ेगा।

Devesh Mishra हिन्दुस्तान, रांचीTue, 10 Sep 2024 02:23 AM
share Share

Jharkhand weather forecast: राजधानी रांची और आसपास के क्षेत्रों में आज (मंगलवार) से बादल घने होंगे और विभिन्न हिस्सों में बारिश होगी। इस दौरान कहीं कहीं भारी बारिश भी होने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान गरज के साथ वज्रपात होने की चेतावनी भी जारी की गई। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार से राज्य के मौसम में बदलाव होगा और 10 और 11 को पूरे राज्य में बारिश होने का अनुमान है।

आधी रात के बाद झारखंड पर चक्रवाती तूफान का असर

मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवाती तूफान (अतिदाब) सतह से टकराकर छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ चुका है। वैज्ञानिकों के मुताबिक, आधी रात के बाद झारखंड पर इसका असर पड़ेगा। रांची समेत सिमडेगा, गुमला, खूंटी और पश्चिमी सिंहभूम में अच्छी बारिश हो सकती है। इसका प्रभाव राजधानी समेत राज्य के विभिन्न हिस्सों पर 11 सितंबर तक पड़ने की संभावना है। इस दौरान रुक-रुक कर बारिश होगी।

रांची समेत राज्य में मॉनसून अभी कायम है। एक जून से लेकर आठ सितंबर तक रांची में मॉनसून सामान्य रहा है। यहां 891.9 मिमी बारिश हुई है जो कि सामान्य 891.6 मिमी के करीब है। जबकि राज्य में अब तक 746.6 मिमी बारिश हुई जो कि सामान्य 873.8 मिमी से 15फीसदी कमजोर है। वैज्ञानिकों के मुताबिक यह सामान्य बारिश की श्रेणी में आता है।

अधिकतम तापमान

रांची 28.2

जमशेदपुर 32.4

मेदिनीनगर 33.2

देवघर 34.4

सरायकेला 33.5

10-11 को भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया, बंगाल की खाड़ी में बना तूफान उड़ीसा तट से आगे बढ़ गया है। यह छत्तीसगढ़ में स्थित है। यह उत्तर पश्चिम की दिशा में आगे बढ़ रहा है। अगले दो दिनों के इस कारण 10 को रांची समेत राज्य के दक्षिणी भाग और 11 को राज्य के उत्तरी हिस्सों में कहीं कहीं भारी बारिश होने का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें