Notification Icon
Hindi Newsझारखंड न्यूज़दुमकाYoung Man Seriously Injured in Bike Accident Near Jarmundi Suspected Drunk Driving

सड़क दुर्घटना में बाइक सवार घायल, रेफर

सड़क दुर्घटना में बाइक सवार घायल, रेफरसड़क दुर्घटना में बाइक सवार घायल, रेफरसड़क दुर्घटना में बाइक सवार घायल, रेफरसड़क दुर्घटना में बाइक सवार घायल

Newswrap हिन्दुस्तान, दुमकाSat, 31 Aug 2024 08:00 PM
share Share

जरमुंडी प्रतिनिधि। जरमुंडी थानान्तर्गत बजरंगबली मोड़-कटहरा मुख्य मार्ग में जरताल अंबा गांव के समीप सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक सरकार मुर्मू जरताल गांव का रहने वाला है। वह बाइक से जरमुंडी से अपने गांव लौट रहा था। लोगों ने बताया वह बाइक पर सवार होकर तेज गति में जरमुंडी जा रहा था। इस दौरान बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे मोड़ पर खड्डे में जा गिरा। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। परिजनों ने उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जरमुंडी पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया। बताया कि सरकार मुर्मू नशे में धूत होकर बाइक चला रहा था। चिकित्सक ने बताया कि उसके पांव व सिर में गंभीर चोटें लगी है। इस घटना में उसकी बाइक भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें