Hindi NewsJharkhand NewsDumka NewsFootball Tournament in Jarmundi Gidhni Kurwa emerges as the winner

राज्य सरकार खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिए चला रही है योजनाएं: कृषि मंत्री

गिधनी कुरवा ने अंजीर बागान को हराकर खिताब जीता गिधनी कुरवा ने अंजीर बागान को हराकर खिताब जीता गिधनी कुरवा ने अंजीर बागान को हराकर खिताब जीता

Newswrap हिन्दुस्तान, दुमकाSun, 19 Nov 2023 12:54 AM
share Share
Follow Us on
राज्य सरकार खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिए चला रही है योजनाएं: कृषि मंत्री

जरमुंडी प्रतिनिधि। जरमुंडी प्रखंड के सठियारी, रायकिनारी में आयोजित दो दिवसीय फुटबाल टूर्नामेंट में गिधनी कुरवा ने बाजी मारी। फाइनल मुकाबला गिधनी कुरवा और अंजीर बागान टीम के बीच खेला गया। जिसमें गिधनी कुरवा ने अंजीर बागान को टाई ब्रेकर में 5-4 से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया। इस मौके पर कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने विजेता एवं उपविजेता टीम के कप्तान को मेडल एवं नगद इनामी राशि देकर सम्मानित किया। कृषि मंत्री ने उपस्थित खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार झारखंड में विभिन्न प्रकार के खेल एवं इससे जुड़े खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाएं चला रही है। पिछले दिनों झारखंड में महिलाओं की एशिया हॉकी कप की मेजबानी कर इसका शानदार उदाहरण पेश किया। वर्तमान में भी विभिन्न स्कूलों से लेकर प्रखंड मुख्यालय, जिला मुख्यालय एवं राज्य स्तर पर विभिन्न प्रकार की खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन कर ग्रामीण स्तर पर छपी हुई प्रतिभा को सामने लाने का कार्य राज्य सरकार कर रही है। इसके पूर्व ग्रामीणों ने आदिवासी परंपरा के अनुसार भव्य तरीके से कृषि मंत्री का स्वागत किया। इस मौके पर प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष सत्यनारायण यादव, प्रकाश यादव, विजय यादव, बालेश्वर हेंब्रम, उदय साह, प्रमोद यादव, बबलू किस्कू, दीपक मुर्मू, बटेश्वर किस्कू, रामेश्वर मुर्मू, महालाल मुर्मू सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी एवं ग्रामीण मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें