Notification Icon
Hindi Newsझारखंड न्यूज़दुमकाDumka Police Raids Multiple States in Search of Stolen Scorpio Vehicle

स्कार्पियो चोर गिरोह की तलाश में दुमका की पुलिस ने बिहार के कई ठिकानों में की छापेमारी

दुमका प्रतिनिधि।दुमका शहर के बक्सीबांध रोड से चोरी हुई स्कार्पियो वाहन की तलाश में दुमका की पुलिस ने बिहार,पश्चिम बंगाल के अलावे झारखंड के कई जिलों

Newswrap हिन्दुस्तान, दुमकाSat, 14 Sep 2024 06:52 PM
share Share

दुमका प्रतिनिधि। दुमका शहर के बक्सीबांध रोड से चोरी हुई स्कार्पियो वाहन की तलाश में दुमका की पुलिस ने बिहार,पश्चिम बंगाल के अलावे झारखंड के कई जिलों में छापेमारी की,पर अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। वाहन की तलाश करने के लिए एक टीम का गठन किया गया है। उक्त टीम अभी भी बिहार के कई जिलों में वाहन चोर गिरोह की तलाश करने में जुटी हुई है। पुलिस पेट्रोल पम्प सहित शहर के अन्य जगहों में लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगालने में जुटी है। नगर थाना प्रभारी अमित लकड़ा का कहना है कि वाहन चोर गिरोह की तलाश जारी है। जल्द ही वाहन चोर गिरोह का उद्भेदन हो जाएगा। बता दें कि गुरुवार की रात में अज्ञात अपराधियों ने घर के सामने लगी स्कार्पियों वाहन को चुरा लिया था। सुबह में वाहन मालिक देवेन्द्र प्रसाद यादव को वाहन चोरी होने की जानकारी मिली। वाहन मालिक ने तुरंत नगर थाना की पुलिस को सूचित किया। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल करने में जुट गयी। वाहन मालिक का कहना है कि वे रात में स्कार्पियो वाहन से घर लौटे और वाहन को दरवाजे के पास खड़ी कर अंदर चले गए। सुबह में वाहन दरवाजे के पास खड़ी नहीं थी। वाहन की चोरी हो चुकी थी। रात होने के कारण घर के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज में अपराधियों के चेहरे साफ नहीं दिख है। पुलिस की माने तो वाहन चोर गिरोह बिहार के है और वाहन की चोरी कर बिहार की ओर चले गए है। पहले भी कई वाहनों की चोरी हुई थी तो उक्त चोरी में बिहार के ही गिरोह का हाथ था। पुलिस ने उक्त गिरोह के कई सदस्यों को गिरफ्तार भी कर लिया था। चोरी के कई वाहनों की बरामदगी भी हुई थी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें