डिजिटल: 30 जून को भारी संख्या में भाग लेने का संकल्प लिया
रामगढ़ प्रखंड के बड़ी रणबहियार में ग्राम प्रधान प्रभु हांसदा की अध्यक्षता में बहुउद्देशीय सिदो-कान्हु मुर्मू आदिवासी एभेन बैसी की जन जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में हुल दिवस 30...
रामगढ़, प्रतिनिधि। रामगढ़ प्रखंड अंतर्गत बड़ी रणबहियार में ग्राम प्रधान प्रभु हांसदा के अध्यक्षता में बहुउद्देशीय सिदो-कान्हु मुर्मू आदिवासी एभेन बैसी की एक जन जागरुकता कार्यक्रम सम्पन्न किया गया। इस कार्यक्रम में बहुउद्देशीय सिद्धू कानू मुर्मू आदिवासी एवेन वैसी के अध्यक्ष मंगल सोरेन एवं सचिव बिहारी हांसदा ने हुल दिवस 30 जून 1855 के बारे में विस्तार से लोगों को बताया। इसमें महिलाओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया तथा 30 जून को भारी संख्या में भाग लेने का संकल्प लिया। इसमें मंगल सोरेन, बिहारी हांसदा,प्रभु हांसदा, आनंद हांसदा सहित दर्जनों लोग शामिल थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।