Notification Icon
Hindi Newsझारखंड न्यूज़धनबादYoung Man Swept Away by Strong Water Current While Bathing in Khudia River Near Nirsa

निरसा के पास खुदिया नदी में बहा राजगीर का युवक

निरसा के खास निरसा नयाडांगा काली मंदिर के पास खुदिया नदी में नहाते समय सचिन यादव (25) पानी के तेज बहाव में बह गए। वे बिहार के राजगीर के निवासी थे और ट्रक मालिक के भांजे थे। पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई...

Newswrap हिन्दुस्तान, धनबादThu, 29 Aug 2024 10:19 AM
share Share

निरसा। खास निरसा नयाडांगा काली मंदिर के पास खुदिया नदी में नहाने के दौरान सचिन यादव (25) नामक युवक तेज पानी के बहाव में बह गया। वह बिहार के राजगीर का रहने वाला है। ट्रक मालिक का भांजा है। चालक संतोष यादव कोलकाता से बिस्कुट लोड कर झारखंड के बरकट्ठा जा रहा था। उसका निरसा के गुरुदास नगर में रिश्तेदार रहता है। बुधवार की रात को निरसा कांटा मे ट्रक खडा किया । गुरुवार की सुबह सात बजे खुदिया नदी में सचिन यादव, संतोष यादव, अरविंद यादव, विजय चौधरी सभी मिलकर नहाने पहुंचे। नहाने के दौरान अचानक पानी का तेज बहाव ने सचिन यादव को बहा कर ले गया। बचाने के लिए दो लोग प्रयास किया। मगर वे लोग पानी के भवर में फंस गए। किसी तरह दोनो अपने आप को सुरक्षा निकाला। यह सुनकर ग्रामीणो की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची। खोजबीन में जुट गई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें