बैंक में दूसरे का बैलेंस की जानकारी नही देने पर महिला ने किया हंगामा, तोड़फोड़
झरिया प्रतिनिधिझरिया प्रतिनिधि झरिया बाटा मोड़ स्थित बैंक ऑफ़ इंडिया में बुधवार को एक महिला ने बैंक परिसर में जमकर हो हंगामा कर बैंक में लगे कंप्यूटर
झरिया। झरिया बाटा मोड़ स्थित बैंक ऑफ़ इंडिया में बुधवार को एक महिला ने बैंक परिसर में जमकर हो हंगामा कर बैंक में लगे कंप्यूटर को तोड़ दिया। उक्त महिला को बैंक कर्मियों ने काफी समझाया। लेकिन महिला उग्र थी। महिला ने बैंक कर्मियों धमकियां देने लगी। सारी घटनाक्रम बैंक में लगे सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गया। उसके बाद शाखा प्रबंधन ने बैंक का मुख्य गेट का ताला बंद कर झरिया पुलिस को घटना की सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही झरिया पुलिस बैंक पहुंची। उक्त महिला पुलिस अधिकारी को भी देख लेने के धमकी देने लगी। आनन फानन में किसी तरह पुलिस ने महिला को समझा बुझाकर बैंक से बाहर ले गई। उसके बाद उक्त महिला वापस चली गई। शाखा प्रबंधक मनीष पांडे ने बताया कि बैंक में एक महिला किसी दूसरे महिला की बैंक का पासबुक ला कर बैलेंस की जानकारी ले रही थी। जब मैंने पूछा कि आप खातेदार है तो उक्त महिला ने कहा मैं खातेदार नहीं हूं। मेरे रिश्तेदार का है। जब खाता की जानकारी नहीं दी तो उक्त महिला ने अभद्र व्यवहार करते हुए दो नंबर काउंटर में लगा कंप्यूटर को तोड़फोड़ कर दिया। घटना की जानकारी बैंक के वरीय अधिकारी को दे दी गई है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।