टाटा डीएवी स्कूल के छात्र पियूष का चयन युविका 2025 के लिए हुआ
टाटा डीएवी स्कूल सिजुआ के कक्षा 10 के छात्र पियूष कुमार का चयन भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन द्वारा आयोजित युविका 2025 कार्यक्रम के लिए हुआ है। पूरे भारत में केवल 350 छात्रों का चयन हुआ है। यह...

सिजुआ, प्रतिनिधि। टाटा डीएवी स्कूल सिजुआ के कक्षा 10 के छात्र पियूष कुमार का चयन भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (आईएसआरओ) द्वारा आयोजित युविका 2025 (युवा वैज्ञानिक कार्यक्रम) के लिए हुआ है। यह पूरे विद्यालय और समुदाय के लिए गर्व का क्षण है। झारखंड राज्य से सिर्फ 5 बच्चों का चयन हुआ है व पूरे भारत से 350 बच्चों का ही चयन हुआ है। युविका यानी युवा वैज्ञानिक कार्यक्रम की एक वार्षिक पहल है। जिसका उद्देश्य देश भर के मेधावी विद्यार्थियों में विज्ञान व अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के प्रति रुचि विकसित करना है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत चयनित छात्रों को विभिन्न इसरो केंद्रों का भ्रमण, वैज्ञानिकों से बातचीत व व्यावहारिक अनुभव के माध्यम से अंतरिक्ष विज्ञान की जानकारी दी जाती है। पियूष का चयन एक प्रतिस्पर्धी प्रक्रिया के तहत हुआ है। जिसमें उनकी शैक्षणिक उत्कृष्टता, विज्ञान गतिविधियों में भागीदारी व अंतरिक्ष में रुचि को ध्यान में रखा गया। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय व पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। स्कूल की प्रधानाध्यापिका चंद्राणी बनर्जी ने पियूष को बधाई देते हुए कहा कि यह न केवल छात्र के लिए बल्कि हमारे विद्यालय के लिए भी एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उसकी यह सफलता अन्य छात्रों के लिए भी एक प्रेरणा बनेगी। युविका 2025 कार्यक्रम भारत के विभिन्न इसरो केंद्रों में आयोजित किया जाएगा। जहां छात्रों को देश के अंतरिक्ष मिशनों व तकनीकी नवाचारों की प्रत्यक्ष जानकारी दी जाएगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।