Notification Icon
Hindi Newsझारखंड न्यूज़धनबादJharkhand MLA Purnima Neeraj Singh Launches 57 Lakhs Development Projects in Jharia

विधायक पूर्णिमा सिंह ने झरिया में 57 लाख की योजनाओं का किया शिलान्यास

झरिया हिटी। झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह ने गुरुवार को लगभग 57 लाख की योजनाओं का शिलान्यास कर झरिया की जनता को समर्पित किया। विधायक मद से स्वीकृत

Newswrap हिन्दुस्तान, धनबादThu, 19 Sep 2024 08:04 PM
share Share

झरिया। झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह ने गुरुवार को लगभग 57 लाख की योजनाओं का शिलान्यास कर झरिया की जनता को समर्पित किया। विधायक मद से स्वीकृत तीन अदद हाई मास्ट लाइट का बाटा मोड़ झरिया, अपोलो चौक झरिया तथा बरारी मोड़ में शिलान्यास किया। जिसकी कुल लागत 13 लाख 86 हजार रुपए है। नगर निगम धनबाद द्वारा स्वीकृत डिनोबिली मोड़ डिगवाडीह से भौरा स्टेशन फाटक तक एलईडी लाइट लगाने के कार्य का भी शिलान्यास किया। लगभग 2.5 किलोमीटर पथ पर 119 पोल, एलईडी लाइट अधिष्ठापन कार्य की लागत 43 लाख 12 हजार 748 रुपए है। मौके पर विधायक प्रतिनिधि केडी पांडेय, सूरज सिंह, अनुप साव, झुनू गुप्ता, मनौवर गद्दी, शाकिर खान, सुबोध सिंह, मृणालकान्त सिंह, उपेंद्र यादव, महीप सिंह, अभिषेक सिंह, रामबाबू सिंह, रत्नेश यादव, प्रीतम रवानी, राजेश सिंह आदि शामिल थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें