Notification Icon
Hindi Newsझारखंड न्यूज़धनबादHeavy Rain Disrupts Life in Jharia Flooding Causes Inconvenience

झरिया शहर की कई सड़के हुई जलमग्न

झरिया में लगातार बारिश के कारण शहर और आसपास के इलाकों में जनजीवन प्रभावित हुआ है। जल जमाव से लोग परेशान हैं, खासकर धर्मशाला रोड पर। नालियों का पानी घरों में घुस रहा है और बाजार में ग्राहक कम हैं। कई...

Newswrap हिन्दुस्तान, धनबादSun, 15 Sep 2024 08:17 PM
share Share

झरिया वरीय संवाददाता। लगातार हो रही बारिश से झरिया शहर और आसपास की इलाके के लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। जल जमाव से लोग परेशान हैं। झरिया का धर्मशाला रोड, झरिया अमला पड़ा केसी गर्ल के समीप, हेटलीबांध, कोइरीबांध सहित कई इलाके में जल जमाव से लोग परेशान हैं। नालियों का पानी घरों में घुस रहा है। सबसे अधिक परेशानी धर्मशाला रोड में जल जमा होने से लोगों को हो रही है। लगातार बारिश होने के कारण झरिया बाजार में ग्राहक नदारत रहे। कुछ दुकानें खुली हुई थी। अधिकतर दुकानें बंद रही।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें