Notification Icon
Hindi Newsझारखंड न्यूज़धनबादDhanbad Teachers Demand Local Holidays for Festivals and Audit Site Adjustment

शिक्षकों ने स्थानीय स्तर पर मांगी पांच छुट्टी

धनबाद के सरकारी स्कूलों के शिक्षकों ने स्थानीय स्तर पर छुट्टियों की मांग की है। संगठन ने तीज, जिऊतिया, महासप्तमी और छठ पूजा के लिए छुट्टियों की मांग की। अंकेक्षण स्थल बदलने और प्रोन्नति की भी मांग की...

Newswrap हिन्दुस्तान, धनबादMon, 2 Sep 2024 08:34 PM
share Share

धनबाद, मुख्य संवाददता जिले के सरकारी स्कूलों के प्रारंभिक शिक्षकों ने स्थानीय स्तर पर पांच दिन की छुट्टी मांगी है। अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ धनबाद के प्रतिनिधिमंडल ने डीएसई आयुष कुमार से मिलकर कहा है कि तीज के लिए छह सितंबर, जिऊतिया के लिए 25 सितंबर, महासप्तमी के लिए 9 अक्तूबर व छठ पूजा के लिए 5 व 6 नवंबर को जिलास्तर पर छुट्टी घोषित की जाए। राज्य मुख्यालय से 55 छुट्टी घोषित की गई है। स्थानीय स्तर पर पांच छुट्टी सामंजन करने को कहा गया है। डीएसई ने मामले में उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

जिलाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि एमडीएम (प्रधानमंत्री पोषण योजना) का वैधानिक अंकेक्षण के लिए पूरे जिले के लिए उच्च विद्यालय कोलाकुसमा को अंकेक्षण स्थल निर्धारित किया गया है। संगठन की ओर से जिले के प्रत्येक प्रखंड के प्रखंड संसाधन केंद्र को ही अंकेक्षण स्थल बनाने की मांग की गई है। अंकेक्षण कार्य में पूर्व के अनुभव को देखते हुए सतत अनुश्रवण एवं निगरानी की भी आवाज उठाई गई।

उन्होंने बताया कि स्नातक प्रशिक्षित ग्रेड फोर में रिक्त पदों पर एवं ग्रेड तीन में वर्ष 2010 से लंबित प्रोन्नति जल्द देने की मांग की गई। नगर निगम से 8 किलोमीटर की परिधि में अवस्थित विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों को परिवहन भत्ता के भुगतान के स्थगन के विषय पर संगठन की ओर से नगर निगम रांची, जमशेदपुर, चास-बोकारो से वस्तुस्थिति की जांच कर अग्रेतर कार्रवाई करने की बात कही गई। शिक्षक वेतन मद में आवंटन के लिए मांग पत्र भेजने का भी आश्वासन मिला। प्रतिनिधिमंडल में जिलाध्यक्ष संजय कुमार, महासचिव नंदकिशोर सिंह, राजकुमार वर्मा, शरीफ रजा, शंभूशरण अंबष्ट, अशोक कुमार, विजय कुमार, रामलखन कुमार, नीरज कुमार मिश्रा शामिल थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें